आईपीएल 2026 का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते रविवार (19 अप्रैल) को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच न्यू चंढीगढ़ में खेला गया. जहां लखनऊ की टीम को 54 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत से एक ऐसी चूक हो गई. जिसकी वजह से शायद उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. मोहसिन खान जब अपने स्पेल का दूसरा ओवर डाल रहे थे. उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर कूपर कॉनली एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे. जिसके बाद गेंदबाज के अपील पर उन्होंने रिव्यू लेने का भी मन बनाया. मगर बाद में पीछे हट गए. एलएसजी की तरफ से मिले इस बड़े जीवनदान के बाद कॉनली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक यादगार पारी खेल डाली.
189.13 की स्ट्राइक रेट से कॉनली ने ठोके रन
विपक्षी टीम की तरफ से मिले जीवनदान के बाद कॉनली ने ना केवल अपना विध्वंसक रूप दिखाया, बल्कि उन्होंने खेल का पूरा रूख ही बदल दिया. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 22 वर्षीय युवा स्टार ने 46 गेंदों में 189.13 की स्ट्राइक रेट से 87 रनों की विस्फोट अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा उन्होंने दूसरे विकेट के लिए प्रियांश आर्य के साथ 182 रनों की शतकीय साझेदारी भी की. मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले.
पंत की चूक, लखनऊ को मिली हार
पंत की चूक इस के बाद कॉनली अपनी पारी में 83 रन और जोड़ने में कामयाब रहे. न्यू चंढीगढ़ में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए प्रियांश आर्य (93) सर्वोच्च स्कोरर रहे. उनके अलावा कॉनली ने 87, जबकि मार्कस स्टॉयनिस ने 29 रनों का योगदान दिया.
विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन तक ही पहुंच पाई. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया, जबकि पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एडन मारक्रम 22 गेंद में 42 और पारी का आगाज करते हुए मिचेल मार्श 40 रन बनाने में कामयाब रहे. पंजाब के खिलाफ टीम को 54 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें- 'ईनाम में मेरा बल्ला मिलेगा', श्रेयस ने दी चुनौती तो कूपर-प्रियांश ने स्वीकार किया चैलेंज, कौन मारेगा बाजी?














