कई बल्लेबाज क्रिकेट के इतिहास में अपनी पहचान में ही सिमट कर रह गए ! फिर चाहे वह कितना अच्छा प्रदर्शन क्यों न कर लें, उन्हें एक अलग ही नजर से देखा जाता है. पूर्व में अजय जडेजा भी इसका अच्छा उदाहरण हैं. और अब 'फिनिशिर रिंकू सिंह' को भी इन्हीं बल्लेबाजों में गिना जा सकता है. खेली जा रही रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो राउंड में लगातार दो शतक जड़े, तो रिंकू की एक अलग ही तस्वीर सामने सामने आई. ऐसा रिकॉर्ड जिसने उन्हें 'सर डॉन ब्रेडमैन के क्लब' में शामिल करा दिया. जी हां, साल 1895 में खेले गए पहले फर्स्ट क्लास मैच से लेकर अभी तक करीब 131 साल के इतिहास में रिंकू सिंह कम से कम 50 पारियों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ औसत निकालने वाले नौवें नंबर के बल्लेबाज बन गए है. इस मामले में टेस्ट में सबसे ज्यादा औसत रखने वाले सर डॉन ब्रेडमैन फर्स्ट क्लास में इस मामले में भी नंबर एक पर है. ब्रेडमैन का कम से कम 50 पारियों के आधार पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट का औसत 95.14 का है.
रिंकू का 6 पारियों में चौथा शतक
रिंकू ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में गोवा के खिलाफ 118 रन की पारी खेली, तो यह उनका लगातार दूसरा और आखिरी 6 फर्स्ट क्लास पारियों में चौथा शतक है, जो बताने के लिए काफी है कि रिंकू के भीतर टेस्ट क्रिकेट खेलने की भी संभावनाए हैं. और उन्हें वह नहीं मिला है, जिसके वह हकदार हैं. रिंकू ने पिछली 6 पारियों में पंजाब के खिलाफ 68 रनों से शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने हरियाणा के खिलाफ 89, पंजाब के खिलाफ 165*, तमिलनाडु के खिलाफ 176 रन बनाए. ये पिछली वो चार पारियां थीं, जो उन्होंने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में खेली थीं. इसमें दो अर्द्धशतक और दो शतक थे. और इस साल लगातार दो शतक जड़ने के बाद रिंकू ने अपने आंकड़ों का स्तर और ऊंचा कर दिया.
सर डॉन ब्रेडमैन के क्लब में रिंकू सिंह !
इस लेफ्टी बल्लेबाज का यह आंकड़ा बहुत ही ज्यादा चौंकाता है. लेकिन सच यही है कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट के करीब 131 साल के इतिहास में कम से कम 50 पारियों के पैमाने पर जिन बल्लेबाजों का औसत सबसे ज्यााद है, उसमें रिंकू सिंह नौवें नंबर पर आते हैं. मतलब रिंकू के प्रदर्शन की निरंतरता का पैमान सिर्फ आखिरी 6 ही नहीं, बल्कि ये 50 पारियां भी हैं, जो बताने और समझाने के लिए काफी हैं कि रिंकू ने इस स्तर पर भी कितना शानदार प्रदर्शन किया है. और यह वह बात है, जो निश्चित रूप से सेलेक्टरों तक पहुंचेगी ही पहुंचगी.
F.A.Q= Frequently Asked Questions
प्र.1: रिंकू सिंह का हालिया प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी में कैसा रहा है?
उ.: रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो राउंड में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़े हैं, जिसमें गोवा के खिलाफ 118 रनों की पारी भी शामिल है. उन्होंने अपनी पिछली 6 प्रथम श्रेणी पारियों में कुल 4 शतक जड़े हैं.
प्र.2: रिंकू सिंह को कौन से खास क्लब में शामिल किया गया है और इसका क्या मतलब है?
उ.: शानदार औसत और निरंतरता के चलते रिंकू सिंह 'सर डॉन ब्रेडमैन क्लब' में शामिल हो गए हैं। वह साल 1895 से लेकर अब तक के 131 साल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास में कम से कम 50 पारियों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ औसत निकालने वाले नौवें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं.
प्र.3: फर्स्ट क्लास के इतिहास में 50 पारियों के पैमाने पर कौन बल्लेबाज नंबर एक पर है?
उ.: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कम से कम 50 पारियों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ औसत और 'सर डॉन ब्रेडमैन क्लब' के इस विशेष रिकॉर्ड में दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन शीर्ष (नंबर 1) पर हैं, जिनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में औसत 95.14 का है, और इसी विशिष्ट सूची में शानदार निरंतरता के आधार पर रिंकू सिंह नौवें स्थान पर शामिल हुए हैं.
प्र.4: रिंकू सिंह के पिछले कुछ मैचों के समग्र रूप से आंकड़े (पारियों और स्कोर) क्या रहे हैं?
उ.: रिंकू सिंह के समग्र और हालिया आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने अपनी पिछली 6 प्रथम श्रेणी पारियों में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने पंजाब के खिलाफ 68 रन, हरियाणा के खिलाफ 89 रन, पंजाब के खिलाफ नाबाद 165* रन, तमिलनाडु के खिलाफ 176 रन, और हाल ही में गोवा के खिलाफ 118 रनों की पारी सहित कुल चार शानदार शतक बनाए हैं. इसमें रिंकू की शुरुआती चार पारियां पिछले रणजी सीजन में आईं.
प्र.5: शानदार घरेलू और प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड होने के बावजूद रिंकू सिंह को लेकर क्या चर्चा हो रही है?
उ.: चर्चा यह हो रही है कि लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और 'सर डॉन ब्रेडमैन क्लब' जैसी ऐतिहासिक सूची में जगह बनाने के बावजूद, रिंकू सिंह अभी तक टेस्ट टीम के चयन के आस-पास भी नहीं हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या उन्हें वह मौका मिल रहा है जिसके वे असल में हकदार हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं