रिंग सेरेमनी में रिंकू और प्रिया का लुक बना चर्चा का विषय, तस्वीरों से देखें कौन-कौन से दिग्गज समारोह में पहुंचे

Rinku Singh ring ceremony: फैंस ने रिंकू को ज्यादार मैदान पर ही देखा है, लेकिन रिंग सेरेमनी के लिए रिंकू भावी पत्नी के साथ स्टेज पर पहुंछे, तो अलग दी अंदाज में दिखाई पड़े

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rinku Singh ring ceremony: रिंकू सिंह की प्रिया सरोज से हुई सगाई, देखें तस्वीरें
नयी दिल्ली:

Rinku Singh - Priya Saroj Ring ceremony: रविवार को लखनऊ के पांच सितारा होटल में टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंक सिंह (Rinku Singh) और सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) की रिंग सेरेमनी में युवा जोड़ा सभी के आकर्षण का केंद्र रहा. रिंकू का परिवार एक दिन पहले ही होटल पहुंच गया था, जबकि प्रिया और उनका परिवार रविवार सुबह होटल पहुंचा. रिंकू के होटल पहुंचने से से ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें आ रही थीं, लेकिन जब यह जोड़ा पूरी तरह से तैयार होकर रिंग सेरेमनी के लिए स्टेज पर पहुंचा, तो सभी की नजरें उन पर टिक गईं. रिंकू भावी पत्नी का हाथ पकड़ कर जैसे ही स्टेज पर आए, सभ की नजरें उन्हीं पर जाकर टिक गईं. दोनों ही बहुत ही आकर्षक लग रहे थे.

सगाई समारोह से रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की तस्वीर भी सामने आई है. इन तस्वीरों में प्रिया सरोज प्याजी रंग के लहंगे में दिखीं तो रिंकू सफेद रंग की शेरवानी पहने दिखे.  

यह जोड़ी इसी साल 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेगी. सगाई समारोह से कई वीडियो भी सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. रिंकू सिंह के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखने को मिल रही है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि हम दोनों परिवारों को बधाई देने आए हैं.

Advertisement

विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "उन्हें बहुत-बहुत बधाई." वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "मैं उन्हें बधाई देने आया हूं. वे खुश रहें, धन्य रहें, और उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहे."

बीसीसीआई उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने इस जोड़ी को अद्भुत बताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा, "दोनों अपने-अपने क्षेत्र में बेहद सफल हैं. दोनों का प्रदर्शन अपने-अपने फील्ड पर काफी शानदार चल रहा है. एक क्रिकेटर और राजनीतिज्ञ की यह शादी काफी अच्छी रहेगी. दोनों की यह जोड़ी काफी सफल रहेगी. रिंकू सिंह बेहतरीन खिलाड़ी हैं तो वहीं प्रिया सरोज भी शानदार सांसद हैं."

Advertisement

इस सगाई समारोह में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ खेल चुके वसीम मिर्जा ने इसे खुशी का क्षण बताया. पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी सगाई समारोह में दिखे. उन्होंने कहा, "दोनों को बहुत-बहुत बधाई. उनका जीवन खुशियों से भरा रहे." 

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War में Donald Trump के 2 विमान ढेर, ईरान में फंसा पायलट!
Topics mentioned in this article