RCB vs SRH, IPL 2026: बेंगलुरु की पिच क्या असर दिखाएगी, गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाज मचाएंगे तहलका, जानें क्या होगी प्लेइंग 11

RCB vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और हैदराबाद की टीम के बीच होने वाला है. आरसीबी ने पहली बार 2025 में आईपीएल का खिताब जीता था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
RCB vs SRH, IPL Match Today: Team prediction

IPL 2026, RCB vs SRH : आईपीएल के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का धमाकेदार आगाज आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा.  मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक होते रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आमने-सामने हो रही इन दोनों टीमों के बीच एक कड़े और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है.

बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा?
बेंगलुरु का मौसम दिन के मुकाबले काफी बेहतर रहेगा. मैच के समय तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. इस मैच में बारिश का कोई खतरा नहीं है। ह्यूमिडिटी लगभग 40 प्रतिशत रहेगी। दूसरी पारी के दौरान ओस का असर रह सकता है.

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच क्या असर दिखाएगी
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। इसकी वजह छोटी बाउंड्री और गेंद को बाउंस मिलना है. गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, इसलिए बल्लेबाज यहां बेझिझक अपने शॉट खेल सकते हैं. इससे बड़े शॉट लगाना काफी आसान होता है.गेंदबाजों को लाइन लेंथ चूकने की स्थिति में भारी नुकसान उठाना पड़ता है. पिछले तीन सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 194 रहा है.

आरसीबी- SRH हेड टू हेड
आरसीबी और एसआरएच के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. 14 मैचों में एसआरएच विजयी रही है, जबकि 11 मैच आरसीबी जीती है,  मैच टाई रहा है. पिछले 5 मैचों में आरसीबी ने 2 और एसआरएच ने 3 मैच जीते हैं.

Advertisement

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पड्डिकल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी

इम्पैक्ट प्लेयर: मंगेश यादव

SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर: सलील अरोड़ा

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Petrol-Diesel पर बड़ी खुशखबरी! | LPG Cylinder News | Trump | Modi