RCB vs CSK: नए गेम चेंजर पाटीदार का अगरकर को 'धुरंधर स्टाइल' में संदेश, 3 प्वाइंट्स से जानें क्यों बने नंबर-4 के विकल्प

Rajat Patidar: यूं तो पारी के बीच के ओवरों में पाटीदार साल 2024 से ही दमदार प्रदर्श कर रहे हैं, लेकिन इस सीजन में उनकी आक्रामता और विश्वास अलग ही स्तर का दिखाई पड़ रहा है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ndian Premier League 2026: रजत पाटीदार
sourt: PTI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में अभी कुछ ही मैच हुए हैं, लेकिन जो एक बल्लेबाज लुक से ही नहीं, बल्कि अपनी बैटिंग से भी एकदम अलग दिखाई पड़े हैं, वह कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar). जो सुर पाटीदार ने पहले मैच में लगाया, वह रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी जारी रहा. और जिस अंदाज में पाटीदार ने बॉलरों को धुनाई की , उससे उन्होंने राष्ट्रीय चयन समिति को साफ-साफ मैसेज दे दिया है कि वह नंबर-4 पर टीम के लिए क्या कर सकते हैं. पाटीदार दोनों ही मैचों में आरसीबी के लिए गेम-चेंजर बने और इन मैचों के लिए जरिए उन्होंने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को कुछ ऐसा ही संदेश भेजा है. जब आप बताए गए प्वाइंट्स पर ध्यान देंगे, तो पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि यह पुराने नहीं, बल्कि पाटीदार 2.O हैं.

रजत पाटीदार: द गेम चेंजर!

शनिवार को खेले गए मुकाबले में पाटीदार नंबर-4 पर खेलने उतरे तब आरसीबी का स्कोर 64 गेंदों पर 93 रन था. लेकिन पाटीदार के उतरने के बाद आरसीबी ने यहां से  56 गेंदों पर 157 रन जड़ डाले. पाटीदार ने 19 गेंदों पर 6 शानदार छक्कों से 49 रन बनाए. और रजत के धुरंधर अंदाज ने आरसीबी के दिख रहे संभावित स्कोर को उम्मीद से कहीं आगे ले जाते हुए गेम बदल दिया

मिड्ल ऑर्डर के धुरंधर!

पावर-प्ले (शुरुआती 6 ओवर) खत्म होने के बाद अगले 7-15 ओवर तक मिड्ल पारी के दौरान रन निकालना कितना मुश्किल होता है, यह जरा कोई केकेआर के बल्लेबाजों से पूछे. खासकर किसी नंबर-4 बल्लेबाज के लिए यह करना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि वह इन ओवरों में नया-नया ही पिच पर आता है. लेकिन पाटीदार साल 2024 से ही इन ओवरों में धुरंधर स्टाइल में रन बना रहे हैं. साल 2024 से अभी तक पाटीदार ने 7-15 ओवरों के बीच करीब 174 रन के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं. वहीं, स्पिन के खिलाफ उनका 180.64 और पेसरों के खिलाफ उनका स्ट्राइक-रेट करीब 167.04 का है. 

तकनीकी रूप से भी दिखे दमदार

रजत ने दिखाया कि उनके पास न केवल हवाई शॉट खेलने के लिए ताकत ही नहीं, अच्छी तकनीक भी है, तो उनका डिफेंस भी खासा सशक्त है. अफगानी स्पिन नूर अहमद की फेंकी 98 किमी/घंटा की रफ्तार  पर जिस अंदाज में पाटीदार ने छ्क्का जड़ा, वह उनके कौशल को दिखाने के लिए काफी है. वहीं, मैट अंतरराष्ट्रीय बॉलर मैट हेनरी के खिलाफ सहजता से फ्लिक से जड़ा छक्का और खलील अहमद की वाइड यॉर्कर पर प्वाइंट के ऊपर से छक्का बताता है कि उनके पास शॉट खेलने के लिए एक वाइड एरिया है. 

Advertisement

टीम इंडिया के लिए जोरदार दावा

रजत पाटीदार ने अपने प्रदर्शन से टी20 में नंबर-4 के लिए जोरदार दावा ठोका है. इस नंबर पर भारत ने हालिया समय में बदल-बदल कर बल्लेबाज खिलाए हैं. हालांकि, ज्यादातर इस नंबर पर खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव खेले हैं, लेकिन पाटीदार ने धुरंधर स्टाइल से दावा ठोकते हुए सेलेक्टरों को एक विकल्प जरूर दे दिया है. जिस कॉन्फिडेंस में रजत शुरुआती दो मैचों में दिखे हैं, अगर पाटीदार आने वाले मैचों में ऐसा ही तूफानी अंदाज जारी रखते हैं, तो उनका दावा मैच दर मैच और मजबूत होता जाएगा.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या ईरान में जमीनी हमला करेंगे Donald Trump? | Iran War News |Dekh Raha Hai India