RCB's 5 Biggest Challenges in IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजनका धमाकेदार आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा. मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबले हमेशा से रोमांचक होते रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आमने-सामने हो रही इन दोनों टीमों के बीच एक कड़े और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. वहीं, इस सीजन आरसीबी को अपने खिताब को बचाने के लिए बड़़े चैलेंज का सामना करना पड़ेगा. जानते हैं उन चुनौतियों के बारे में जिसे आरसीबी को पार करना होगा.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: ये 7 धुरंधर तोड़ सकते हैं विराट कोहली का 973 रन वाला महारिकॉर्ड
खिताब बचाने का दबाव
RCB पहली बार 'डिफेंडिंग चैंपियन' के तौर पर अपना सीज़न खेल रही है. 18 साल के लंबे इंतज़ार के बाद उसने आईपीएल 2025 में खिताब जीता था. इतिहास पर नज़र डालें तो, बहुत कम टीमें (जैसे MI और CSK) ही आईपीएल का खिताब सफलतापूर्वक बचा पाई हैं. इस बार हर मैच में विरोधी टीमें RCB के खिलाफ़ पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी.
चिन्नास्वामी में गेंदबाज़ी में निरंतरता
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम दुनिया के सबसे ज्यादा बल्लेबाज़ों के लिए मददगार मैदानों में से एक है. RCB के सामने चुनौतियां होंगी कि उनके गेंदबाज बेहतरीन गेंदबाजी करेंग. आरसीबी के सामने सबसे बड़ी चुनौती डेथ ओवर्स में रन रोकना, लगातार बड़े स्कोर का बचाव करना, रात के मैचों में ओस से निपटना होगा. सीज़न की शुरुआत में जोश हेज़लवुड जैसे गेंदबाज का चोटिल होना यकिनन आरसीबी को नुकसान देगा.
टॉप क्रम पर अत्यधिक निर्भरता
RCB की सफलता काफी हद तक विराट कोहली, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार पर निर्भर करती है. इन बल्लेबाजों को जल्द आउट होने के बाद आरसीबी मुश्किल में घिर जाती है. अगर शुरुआती विकेट गिर जाते हैं, तो मिडिल ऑर्डर को दबाव संभालना होगा. टीमें RCB के पावरप्ले को आक्रामक तरीके से निशाना बनाएंगी, ताकि उनकी इस कमज़ोरी को फायदा उठा सके.
चोट और खिलाड़ियों उपलब्धता से जुड़ी चिंताएं
RCB को इन कारणों से रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उनके बेहतरीन गेंदबाज चोटिल हैं. जोश हेज़लवुड का शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगें. भरोसेमंद भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों के बैकअप की कमी भी आरसीबी को बड़े मैचों में नुकसान पहुंचा सकती है.
घर से बाहर भी लय बनाए रखने की चुनौती
RCB ने 2025 में अवे-ग्राउंड पर जीत हासिल की थी जिसका कारण टीम खिताब जीतने में भी सफल रही थी. इस बार फिर आरसीबी को घर से बाहर जाकर जीत हासिल करने की कोशिश करनी होगी. चेन्नई, लखनऊ, जयपुर या अहमदाबाद में जाकर सीएसके को जीत हासिल करनी होगी.
स्पिन के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी
इसके अलावा स्पिनरों के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाजों को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. बल्लेबाज़ी क्रम में लचीलापन लाना होगा.
आरसीबी आईपीएल 2026 शेड्यूल
- 28 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे IST
- 5 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे IST
- 10 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - गुवाहाटी - शाम 7:30 बजे IST
- 12 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - मुंबई - शाम 7:30 बजे IST
- 15 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स - बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे IST
- 18 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स - बेंगलुरु - दोपहर 3:30 बजे IST
- 24 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस - बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे IST
- 27 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - दिल्ली - शाम 7:30 बजे IST
- 30 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - अहमदाबाद - शाम 7:30 बजे IST
- 7 मई - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - लखनऊ - शाम 7:30 बजे IST
- 10 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस - रायपुर - शाम 7:30 बजे IST
- 13 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - रायपुर - शाम 7:30 बजे IST
- 17 मई - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - धर्मशाला - दोपहर 3:30 बजे IST
- 22 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - हैदराबाद - शाम 7:30 बजे IST
आरसीबी की टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान














