IPL 2026 में धोनी को किस भूमिका में देखना चाहते हैं रविचंद्रन अश्विन? सुने उन्हीं की जुबानी

IPL 2026: रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि आईपीएल 2026 में एमएस धोनी को इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर नहीं खेलना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ravichandran Ashwin

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि आईपीएल 2026 में एमएस धोनी को इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर नहीं खेलना चाहिए. अश्विन का कहना है कि अगर धोनी बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी खेलते हैं, तो उन्हें पूरा सीजन नहीं खेलना चाहिए. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'एश की बात' पर कहा, 'मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि धोनी को इम्पैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में होना चाहिए. अगर वह स्क्वॉड में हैं, तो उन्हें हर हाल में खेलना चाहिए. अगर वह ऐसा नहीं चाहते हैं, तो धोनी को पूरा सीजन नहीं खेलना चाहिए. मैं इस बात के पक्ष में नहीं हूं कि धोनी इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेलें.'

अश्विन के अनुसार, धोनी पिछले तीन महीने से ट्रेनिंग कर रहे हैं और वह खुद खेलना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'धोनी को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए. अगर वह नहीं खेलना चाहेंगे, तो वह रिटायर हो जाएंगे. उन्हें खुद पर 100 प्रतिशत भरोसा है कि वह अभी खेल सकते हैं. वह पिछले तीन महीने से प्रैक्टिस कर रहे हैं. वह यह मैसेज दे रहे हैं कि मैं खेलना चाहता हूं. आप कुछ भी सोचिए अगर वह खेलना चाहते हैं, तो कोई भी उनसे जाकर यह नहीं कह सकता है कि आप नहीं खेलेंगे.'

उल्लेखनीय है कि पिछले दो सीजन से एमएस धोनी बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे बल्लेबाजी करने आ रहे हैं. आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था. 14 मुकाबलों में धोनी 135 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 196 रन ही बना सके थे. पूरे सीजन में धोनी एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके थे. धोनी के इस फैसले की आलोचना भी हुई थी. नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद धोनी पिछले सीजन कप्तानी करते हुए भी नजर आए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में निराशाजनक रहा था. टीम ने टूर्नामेंट का अंत सबसे निचले पायदान पर रहते हुए किया था. चेन्नई 14 में से सिर्फ 4 ही मैच जीत सकी थी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी. हालांकि, इस सीजन चेन्नई ने युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाया है और टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- संकट में RCB, श्रीलंकाई स्टार का IPL में खेलना हुआ मुश्किल, बोर्ड ने NOC देने से किया इनकार

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War: ईरान के खिलाफ जंग में हांफने लगा इजरायल, सैनिकों की होने लगी कमी
Topics mentioned in this article