'रिटायरमेंट का फैसला...' विराट कोहली के टेस्ट संन्यास को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने कही बड़ी बात

Ravichandran Ashwin on Virat Kohli: विराट कोहली ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस और आलोचकों को चौंका दिया था. सभी का मानना था कि विराट अभी टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ravichandran Ashwin on Virat Kohli

Ravichandran Ashwin on Virat Kohli: विराट कोहली ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस और आलोचकों को चौंका दिया था. सभी का मानना था कि विराट अभी टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे. पूर्व स्पिनर आर अश्विन का भी मानना है कि विराट कोहली में टेस्ट क्रिकेट बचा हुआ था. बता दें, पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के बाद विराट कोहली ने रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहा था. कोहली का संन्यास, रोहित के टेस्ट से संन्यास से एक सप्ताह बाद आया था. रोहित-कोहली के संन्यास के बाद कोच और सीनियर खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरें आईं थी.

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट को लेकर कहा,"मैंने उनसे सीधे कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में उनमें अभी भी क्रिकेट बचा है. लेकिन सच कहूं तो ठीक है. भारत में सोच को लेकर एक समस्या है." दिग्गज स्पिनर ने कहा,"वह रिटायर हो गए हैं. इसे विराट की तरफ से भी देखा जाना चाहिए. उन्होंने हमेशा टीम को पहले रखा. उन्होंने हमेशा कहा कि टीम बहुत जरूरी है, हमें जीतना है. रिटायरमेंट का फैसला उनका है, लेकिन मुझे यकीन है कि उनमें कुछ क्रिकेट बाकी था."

विराट कोहली के लिए 2024-25 ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी मुश्किल रहा था. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऑफ-स्टंप के बाहर उनकी कमजोरी सामने आई थी. लय वापस पाने के लिए, वह रणजी ट्रॉफी में भी उतरे, इस उम्मीद में कि वे फिर से लय में आ जाएंगे, लेकिन वहां भी रन नहीं बने. बढ़ती उम्मीदों और स्पॉटलाइट से थोड़ी राहत मिलने के कारण, कोहली ने टेस्ट से दूर जाने का फैसला किया, जिससे रेड-बॉल के एक शानदार चैप्टर का अचानक अंत हो गया. कोहली ने 123 टेस्ट में 9,230 रन बनाए. इसमें 30 शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल हैं. उनका उच्चतम स्कोर 254 रहा. विराट का टेस्ट क्रिकेट में एक कप्तान के रूप में भी शानदार प्रदर्शन रहा था और उनकी कप्तानी में टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में एक बन गई थी.

आर अश्विन लंबे समय तक विराट के साथ टेस्ट टीम का हिस्सा रहे. अश्विन ने भी साल 2024 के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. आर अश्विन, विराट कोहली, और रोहित शर्मा ने जिस तरह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, उसने भारतीय मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर दिए थे. सभी का मानना था कि ये तीनों ही खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को अभी काफी कुछ दे सकते थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2026: संजू सैमसन के निशाने पर होगा मेगा रिकॉर्ड, पोलार्ड, रसेल, वॉर्नर, डिविलियर्स छूट जाएंगे पीछे

यह भी पढ़ें: पूर्व दिग्गज लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कमेंट्री से लिया संन्यास, BCCI पर लगाया रंगभेद का आरोप

Featured Video Of The Day
ईरानी नेताओं के मौत का फरमान! अमेरिका ने बनाई हिट लिस्ट, रखा 1 करोड़ का इनाम
Topics mentioned in this article