धोनी, विराट नहीं तो कौन है IPL का सर्वश्रेष्ठ कप्तान? रजत पाटीदार ने बताया उसका नाम

आरसीबी के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार की नजर में आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रोहित शर्मा हैं. बतौर कप्तान आईपीएल में शिरकत करते हुए रोहित शर्मा का जलवा रहा है. वह टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक बार ट्रॉफी उठाने वाले संयुक्त रुप से पहले खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajat Patidar

आईपीएल 2026 का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. जारी टूर्नामेंट के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने एक बड़ा बयान देते हुए सबको चौंका दिया है. उनसे जब आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अपने साथी दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम नहीं लिया, बल्कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में बल्लेबाजी के रीढ़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम लिया. 32 वर्षीय पाटीदार ने क्रिकबज की तरफ से साझा किए गए वीडियो में अपना यह विचार व्यक्त किया. 

कप्तान के तौर पर आईपीएल में हिट रहे रोहित शर्मा

बतौर कप्तान आईपीएल में शिरकत करते हुए रोहित शर्मा का जलवा रहा. वह टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक बार ट्रॉफी उठाने वाले संयुक्त रुप से पहले खिलाड़ी हैं. 'हिटमैन' शर्मा की देखरेख में मुंबई इंडियंस की टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच बार खिताब को अपने हाथ में उठाने में कामयाब रही. रोहित ने 2013 से 2023 के बीच एमआई की अगुवाई की. इस बीच उनकी देखरेख में टीम को 89 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी. 

पाटीदार ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर कोहली का चुनाव किया

हालांकि, टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर पाटीदार ने विराट कोहली का चुनाव किया है. 'किंग' कोहली आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. उन्होंने यहां 260 पारियों में 39.86 की औसत से 8,730 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.14 का रहा. आईपीएल में कोहली के नाम आठ शतक और 64 अर्धशतक दर्ज है. 

कौन सा खिलाड़ी खेलता है जबरदस्त कवर ड्राइव? 

आईपीएल में कौन सा खिलाड़ी जबरदस्त कवर ड्राइव लगाता है? इस सवाल के जवाब में भी उन्होंने कोहली का नाम लिया है. यहीं नहीं जब उनसे पुछा गया कि कौन सा खिलाड़ी सबसे अच्छे कपड़े पहनता है? इस सवाल के जवाब में भी उन्होंने कोहली का ही नाम लिया. उन्होंने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ फील्डर के रूप में आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का चुनाव किया. 

Advertisement

आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज कौन? 

आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह को नजरअंदाज करते हुए पूर्व आरसीबी स्टार डेल स्टेन का चुनाव किया है. स्टेन ने आईपीएल में कुल 95 मुकाबलों में हिस्सा लिया था. इस बीच वह 25.85 की औसत से 97 विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. सर्वश्रेष्ठ स्पिनर और मैच फिनिशर के तौर पर उन्होंने सुनील नारायण और एबी डिविलियर्स का नाम लिया है.

यह भी पढ़ें- 'ईश्वर का शुक्रिया', प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद भगवान को क्यों याद करने लगे नांद्रे बर्गर?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dhurandhar 2 ने बढ़ाए हौंसले, अब मैं बनाऊंगा Rehman Dakait पर फिल्म Prince Kanwaljit Singh Interview
Topics mentioned in this article