सबसे कमजोर टीम, सबसे बड़ा कमाल, इन 5 बड़ी वजहों ने दिलाई राजस्थान को 24 गुना रकम

राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने नए मालिक मिल चुके हैं. अमेरिकी उद्यमी काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने टीम को $67 मिलियन में खरीदा है. टीम के दाम में इतने बड़े उछाल के पीछे ये प्रमुख वजहें रहीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के मालिक बदल चुके हैं. पहले इस टीम की मालिकाना हक विशेष रूप से ब्रिटिश-भारतीय व्यवसायी मनोज बडाले के पास थी. मगर अब टीम की बागडोर अमेरिकी उद्यमी काल सोमानी (Kal Somani) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को चली गई है. 2008 में सिर्फ $67 मिलियन में खरीदी गई इस टीम को काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग ₹13,500-15,000 करोड़) में खरीदा है. टीम के दाम में आए इतने बड़े उछाल के बाद हर कोई हैरान है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन से प्रमुख कारण हैं. जिनकी वजह से टीम के दाम में इतना बड़ा उछाल आया है, तो वो कुछ इस प्रकार हैं- 

1. मीडिया राइड्स का तूफान

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023-27 के लिए करीब 50 हजार करोड़ में मीडिया राइट्स बिके हैं. डिजिटल के प्रचार-प्रसार की वजह से राजस्थान रॉयल्स की आय में जबरदस्त उछाल आया है. जिससे टीम की कुल वैल्यू में करीब 40 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है. 

2. युवा टैलेंट और ब्रांडिंग पर फोकस

इसका मॉडल  'एसेट-लाइट' बिजनेस मॉडल है. राजस्थान रॉयल्स ने हमेशा एक स्मार्ट बिजनेस की तरह काम किया है. उन्होंने कभी महंगे 'सुपरस्टार्स' पर अंधाधुंध पैसा नहीं लुटाया. उनका फोकस डेटा, एनालिटिक्स और युवा खिलाड़ियों (जैसे यशस्वी जायसवाल, रियान पराग) को तराशने पर रहा. इससे टीम का ऑपरेशनल खर्च कम रहा और मुनाफा अन्य बड़ी टीमों के मुकाबले बेहतर रही. 

3. नई टीमों के आने से आरआर को हुआ फायदा

साल 2021 में दो नहीं टीम में आईं. ये  काफी महंगी बिकीं और इसने सभी टीमों की फिर से कीमत तय तर दी. अब किसी भी नई या पुरानी आईपीएल टीम की शुरुआती मार्केट वैल्यू कम से कम एक बिलियन डॉलर (लगभग ₹8,400 करोड़) से शुरू होती है.

Advertisement

4. संस्थागत निवेशकों  का प्रवेश

2021 में 'RedBird Capital' (जो लिवरपूल और AC मिलान जैसे क्लबों में निवेश करते हैं) ने आरआर में हिस्सा खरीदा था. इससे वैश्विक बाजार में यह संदेश गया कि राजस्थान रॉयल्स एक 'प्रोफेशनल एसेट' है. मार्च 2026 की बिक्री में Walmart और Ford Family जैसे बड़े नामों के जुड़ने से इसकी वैल्युएशन को वो आखिरी पुश मिला जिसने इसे $1.6 बिलियन के पार पहुंचा दिया.

5. फ्रेंचाइजी ने सही समय का उठाया लाभ 

पुराने मालिकों ने सही समय पर रणनीतिक साझेदारी की और निवेश को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया. जिससे टीम की स्थिति 2008 से 2026 में पूरी तरह से बदल गई और उसे भारी मुनाफा प्राप्त हुआ. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के सभी 10 भारतीय कप्तान, सिर्फ तीन मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन टीम में शामिल, सबसे कामयाब कौन?

Featured Video Of The Day
VIDEO: जनता दरबार में महिला की बात सुन गुस्साए योगी, बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं
Topics mentioned in this article