Punjab Kings Unveil New Match Jersey Ahead Of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. उससे पहले पिछले साल की उपविजेता टीम पंजाब किंग्स ने अपनी नई जर्सी का अनावरण कर दिया है. नई जर्सी मुख्य रूप से दो रंगों से बनी है. नीचे का हिस्सा लाल, जबकि ऊपर का हिस्सा नीले रंग में नजर आ रहा है. अपडेटेड जर्सी एक विशेष पैटर्न पर बना है. डिजाइन का केंद्र एक शेर के प्रतीक से शुरू होता है और धीरे-धीरे पूरे हिस्सों पर हीरे के आकार में परिवर्तित होता जाता है, जो कि टीम और उसके खिलाड़ियों के सफर को दर्शाता है.
नई जर्सी में दिखाया गया शेर आक्रामकता और स्वाभाविक प्रतिभा का प्रतीक है, जबकि हीरे का प्रतीक उस स्वरूप को दर्शाता है जो प्रतिस्पर्धा के दौरान दबाव में निखरकर प्राप्त होता है.
गुजरात टाइटंस के साथ है पहला मुकाबला
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की पहली भिड़ंत 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम की कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले को जीतकर सुखद एहसास के साथ टूर्नामेंट का आगाज करे.
पिछले साल की उपविजेता है पंजाब
पंजाब किंग्स की टीम पिछले सीजन की उपविजेता है. आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया था. जहां रोमांचक मुकाबले में पीबीकेएस को महज छह रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाने में कामयाब हुई थी.
जिसका पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 184 रनों तक ही पहुंच पाई. नजीतन उसे फाइनल मुकाबले में छह रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें- श्रीलंका और आयरलैंड से दो-दो हाथ करेगी टीम इंडिया? बीसीसीआई बना रहा है प्लान: रिपोर्ट














