PSL: यह पीएसएल है या कंट्रोवर्सी प्रीमियर लीग! चार दिन में 4 बड़े ड्रामे, दुनिया भर में उड़ रहा पाकिस्तान लीग

Pakistan Super League: हाल ही या पिछले चार दिन के भीतर जो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में देखने को मिली है, वैसा तो शायद ही कहीं देखने-सुनने को मिलता हो. जो भी देख-सुन रहा है, वही मजाक उड़ा रहा है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

एक तरफ पूरे क्रिकेट जगत में हाल ही में टीमों की 'तूफानी बिक्री'के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दुनिया भर में चर्चा है, तो पड़ोसी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के हाल भी अपने देश की तरह एकदम फटेहाल हैं. इसके कभी किसी रूप में दर्शन होते हैं, तो  कभी किसी रूप में. कुछ दिन पहले ही आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान की धमकी के कारण इसका आयोजन  कुछ ही स्थलों पर सिमट गया था, तो वहीं पिछले चार दिन में ऐसे-ऐसे ड्रामे सामने आए हैं कि पूरी दुनिया में PSK मजाक का विषय बन गई है. 

एक तरफ पूरे क्रिकेट जगत में हाल ही में टीमों की 'तूफानी बिक्री'के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दुनिया भर में चर्चा है, तो पड़ोसी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के हाल भी अपने देश की तरह एकदम फटेहाल हैं. इसके कभी किसी रूप में दर्शन होते हैं, तो  कभी किसी रूप में. कुछ दिन पहले ही आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान की धमकी के कारण इसका आयोजन  कुछ ही स्थलों पर सिमट गया था, तो वहीं पिछले चार दिन में ऐसे-ऐसे ड्रामे सामने आए हैं कि पूरी दुनिया में PSK मजाक का विषय बन गई है. और घटनाएं भी ऐसी-ऐसी हो रही हैं कि कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाए कि यह देश की प्रीमियर लीग है. आप आप जरा बारी-बारी से शुरुआती चार दिनों की दिन-दर-दिन घटना पर नजर दौड़ा दीजिए, आप खुद कह उठेंगे कि भाई यह तो एकदम ड्रामा प्रीमियर लीग है

लीग का पहला दिन: पहले ही दिन पाकिस्तान सुपर लीग में अजब ही नजारा देखने को मिला, जब गेंद का सफेद से गुलाबी हो गया. ऐसा पहली बार देखने को मिला कि बीच मैच के दौरान कोई व्हाइट बॉल पिंक में भी तब्दील हो सकती है. इस पर फैंस मजे ले हैं, फब्तियां क कस रहे हैं. 

Advertisement

लीग का दूसरा दिन: गेंद का विवाद खत्म  भी नहीं हुआ था कि फखर जमां, शाहीन आफरीदी और हैरिस रऊफ ने मिलकर गेंद के साथ कलाकारी कर दी. फखर जमां कैमरे पर कलाकारी करते हुए पकड़े गए.  और फिर फखर जमां को बाद में दो मैचों का निलंबन झेलना पड़ा. 


लीग का तीसरा दिन: फखर जमां  का केस ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इस बार नसीम शाह के सोशल मीडिया मैनेजर ने कलाकारी कर दी. मुख्य अतिथि के रूप आए मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, तो इस मीडियम पेसर को दो करोड़ रुपये का जुर्माना झेलना पड़ा. देख रहे हैं न आप...दो करोड़ का जुर्माना. आप सोचिए कि पाकिस्तान जैसे देश में  यह कितना महँगा है. 

Advertisement

लीग का चौथा दिन: नसीम शाह पर जुर्माने की चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि चौथे दिन शाहीन आफरीदी को पीसीबी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना झेलना पड़ा. आप आप ही बताएं कि जब ऐसी घटनाएं होंगी, तो  कौन नहीं कहेगा कि यह मोहल्ला  प्रीमियर लीग है या पाकिस्तान प्रीमियर लीग!

यह भी पढ़ें: PSL में पाकिस्तान की बेइज्जती, बॉल टेंपरिंग के मामले पर रमीज राजा ने शाहीन अफरीदी को घेरा

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच इजरायल में Parking Area बना अस्पताल, जानिए कैसे हो रहा इलाज?