PSL 2026: पहले 2 करोड़ का जुर्माना, अब बीच PSL से बाहर, नसीम शाह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, PCB इस बात से नाराज

Naseem Shah Ruled out of PSL: नसीम शाह के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर एक राजनेता को लेकर टिप्पणी करने के कारण भारी जुर्माना झेल चुके इस युवा तेज गेंदबाज पर अब फिटनेस को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Naseem Shah Ruled out of PSL

Naseem Shah Ruled out of PSL: नसीम शाह के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर एक राजनेता को लेकर टिप्पणी करने के कारण भारी जुर्माना झेल चुके इस युवा तेज गेंदबाज पर अब फिटनेस को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. रावलपिंडी का यह तेज़ गेंदबाज़ पाकिस्तान सुपर लीग से अनिश्चित काल के लिए बाहर हो गया हैं. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर होने की पुष्टी की है. 

जियो न्यूज के अनुसार, सोमवार को जारी एक बयान में, टीम प्रबंधन ने पुष्टि की कि कराची किंग्स के खिलाफ हालिया मुकाबले के दौरान पसली में चोट लगने के बाद शाह को टीम से बाहर कर दिया गया है. बयान में कहा गया है कि टीम का मेडिकल स्टाफ़ उनकी रिकवरी पर बारीकी से नज़र रख रहा है और टूर्नामेंट के आखिर तक उनकी संभावित वापसी का लक्ष्य बना रहा है, जो उनके रिहैबिलिटेशन की प्रगति और फ़िटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा.

25 साल के इस तेज गेंदबाज की हालिया फॉर्म अच्छी नहीं रही है. उन्होंने किंग्स के खिलाफ़ सिर्फ़ एक विकेट लिया और पिंडिज़ के लिए अपने पहले मैच में 51 रन खर्च करने के बावजूद कोई विकेट नहीं ले पाए. इसके अलावा टूर्नामेंट की शुरुआत में नसीम पर पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया गया, जो करीब 72,000 यूएस डॉलर (करीब 2 करोड़) था. 

इस तेज गेंदबाज ने एक ट्वीट में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की आलोचना की थी. नसीम ने शुरू में कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था, जिसे पीसीबी ने स्वीकार नहीं किया. दो दिन बाद, पीसीबी ने जुर्माना लगाने से पहले उन्हें एक कारण बताओ नोटिस भेजा. पिछले साल खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नसीम को 'सी' कैटेगरी में भी डिमोट कर दिया गया था.

Advertisement

पाकिस्तान के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप के निराशाजनक अभियान के आखिरी मैच में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश के आगामी दौरे से बाहर कर दिया गया. रिपोर्ट के अनुसार, नसीम की फिटनेस और व्यवहार दोनों ही सवालों के घेरे में रहे हैं, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी और मेडिकल पैनल नाराज हैं. संभावना है कि उन्हें इन दोनों ही मुद्दों के लिए फटकार लगाई जाएगी और उन्हें मेडिकल पैनल की देखरेख में एक लंबा रिहैब प्रोग्राम पूरा करना होगा.

इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने करियर की शुरुआत कुछ शानदार प्रदर्शनों के साथ की थी, उन्होंने 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी और टी20 विश्व कप 2022 में भी उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा था. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट ने सूत्रों के हवाले से कहा,"नसीम के करियर की रफ्तार उनके मैदान के बाहर के व्यवहार, और विज्ञापनों तथा पॉडकास्ट पर उनके अत्यधिक ध्यान देने की वजह से धीमी पड़ गई है, जिससे उनका करियर पटरी से उतर गया है."

Advertisement

रिपोर्ट में आगे दावा किया गया,"फिटनेस की समस्याओं के कारण वह 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे, जो उनके करियर पर एक दाग की तरह हैं. नसीम अगले कुछ दिनों में डॉ. जावेद मुगल की अध्यक्षता वाले मेडिकल पैनल के सामने पेश होंगे, क्योंकि चयन समिति भी उनकी बार-बार होने वाली फिटनेस की समस्याओं से खुश नहीं है."

यह भी पढ़ें: KKR vs PBKS: 'घर' का शेर, कहीं अकेला न कर दे ढेर, जानें ईडेन में क्यों घबराया हुआ है केकेआर

यह भी पढ़ें: IPL 2026 KKR vs PBKS: फोरकास्ट कंडीशन फिर भी अजिंक्य रहाणे ने लिया बैटिंग का फैसला, अश्विन ने बताई रणनीति

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | परदे के पीछे 'त्रिदेव' कर रहे मदद! | Iran Israel War
Topics mentioned in this article