IPL 2026: 10-20 नहीं, हर दिन इतने छक्के लगाने का अभ्यास करते हैं मुकुल चौधरी, ऐसे ही नहीं मचाया KKR के खिलाफ कोहराम

Mukul Choudhary; KKR vs LSG IPL 2026: मुकुल ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 बेहतरीन छक्के शामिल थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mukul Choudhary; KKR vs LSG IPL 2026: 

Mukul Choudhary; KKR vs LSG IPL 2026: आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुए मुकाबले के बाद क्रिकेट फैंस की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम है. वह नाम मुकुल चौधरी का है. मुकुल चौधरी ने केकेआर के पक्ष में जा चुके मैच को अपनी असाधारण पारी से एलएसजी की झोली में डाल दिया. मुकुल ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 बेहतरीन छक्के शामिल थे. मुकुल के लगाए छक्कों और मैच को फिनिश करने की उनकी क्षमता ने लोगों को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की याद दिला दी. एमएस धोनी को ही अपना आदर्श मानने वाले मुकुल चौधरी ने उनका लोकप्रिय हेलीकॉप्टर शॉट भी लगाया.  

मैच के बाद अपने छक्के लगाने की क्षमता मुकुल चौधरी ने कहा, "मेरा शरीर थोड़ा ताकतवर है, और यह मुझमें नैचुरली आ गया है. मैं हर दिन 100-150 छक्के मारने का अभ्यास करता हूं, इसलिए अगर आप ऐसा करते रहें तो बैट की गति बढ़ती है. मैं पिछले पांच-छह महीनों से बहुत अभ्यास कर रहा हूं, इसलिए यह मेरे गेम में आ गया है."

हेलीकॉप्टर शॉट पर मुकुल ने कहा, "मैंने बचपन से ही उस शॉट का अभ्यास किया है. मुझे हमेशा वह पसंद था, और जिस तरह से धोनी पारी खत्म करते थे. वह यॉर्कर पर भी छक्का मारते थे. अगर आप उस तरह की गेंद पर भी छक्का मारते हैं, तो गेंदबाज कुछ अलग करने के बारे में सोचता है."

चौधरी की पारी से एलएसजी के कोच जस्टिन लैंगर काफी खुश नजर आए. लैंगर ने कहा, "उन्हें विश्वास है कि चौधरी और भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं. वह बहुत युवा है, और उनकी आंखों में वह चमक है. वह भूखा है. जब आप पहली बार आते हैं, तो आप बहुत मेहनत करते हैं, और उसकी जिंदगी और उसके करियर का एक बहुत बड़ा पल साबित होगा."

Advertisement

लैंगर ने कुछ समय पूर्व कहा था कि वह चौधरी को चार महीने में भारत का सबसे डरावना नंबर 6 या नंबर 7 का बल्लेबाज बना सकते हैं. अनकैप्ड मुकुल को उनके घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर एलएसजी ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मीनी नीलामी में 2.6 करोड़ में खरीदा था. 

Featured Video Of The Day
BJP Bengal Manifesto | महिलाओं को 3 हजार, UCC और 7वां वेतनमान... बंगाल में BJP के कई बड़े वादे