'उनके भविष्य के...', युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, जानें क्या कुछ कहा

PM Modi Meets Vaibhav Suryavanshi And His Family: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से पटना एयरपोर्ट पर खास मुलाकात की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी

PM Modi Meets Vaibhav Suryavanshi And His Family: आईपीएल के 18वें सीजन में बल्ले से धूम मचाने वाले बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास मुलाकात की है. जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. यही नहीं पीएम मोदी ने भी युवा खिलाड़ी के साथ हुई मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा की हैं. जिसमें वह युवा खिलाड़ी के हाथ को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं भी दी. 

एक्स पर युवा बल्लेबाज के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में पीएम मोदी ने लिखा है, 'पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई. उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में सराहना हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं.'

खास मौके पर वैभव के पिता भी रहे मौजूद 

पीएम मोदी के साथ हुई खास मुलाकात पर वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी भी उनके साथ मौजूद रहे. आज वैभव जो कुछ भी हैं. उसके पीछे उनके पिता का ही अथक प्रयास है. यह बात युवा बल्ले भी स्वीकारता है. दोनों दिग्गजों की मुलाकात बिहार की राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर हुई. जहां पीएम मोदी ने उनके साथ कुछ महत्वपूर्ण पल बिताए.

आईपीएल के 18वें सीजन में जमकर गरजा वैभव का बल्ला 

आईपीएल के 18वें सीजन में वैभव को जितने भी मुकाबलों में जलवा दिखाने का मौका मिला. उन सभी मुकाबलों में वह लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहे. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल 2025 में उन्होंने कुल सात मैच खेले. 

इस बीच उनके बल्ले से सात पारियों में 36.00 की औसत से 252 रन निकले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.55 का रहा, जो बेहद हैरान कर देने वाला है. आईपीएल के 18वें सीजन में क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक देखने को मिला.

Advertisement

यह भी पढ़ें- कब, कहां और कैसे देखें भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जाने वाला मुकाबला? पूरी डिटेल्स यहां

Featured Video Of The Day
Crude Oil Price Today: Iran Israel War की वजह से एक बार फिर बढ़ी कच्चे तेल की कीमत | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article