RCB vs RR; IPL 2026: फिल सॉल्ट हुए 'गोल्डन डक', IPL इतिहास में दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Phil Salt Golden Duck RCB vs RR; IPL 2026: RR के खिलाफ RCB के आक्रामक ओपनर फिल साल्ट बिना खाता खोले पारी की पहली ही गेंद पर चलते बने.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Phil Salt Golden Duck Record RCB vs RR; IPL 2026:

Phil Salt Golden Duck Record RCB vs RR; IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के नाम एक बेहद ही अनचाहा और शर्मनाक ऑल-टाइम रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.वो आईपीएल इतिहास में पारी की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मैच की बिल्कुल पहली ही गेंद पर वह झटका लगा, जिसने रिकॉर्ड बुक के पन्ने पलट दिए. आरसीबी के आक्रामक ओपनर फिल साल्ट बिना खाता खोले पारी की पहली ही गेंद पर चलते बने. उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) के खतरनाक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन की राह दिखाई.

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ 'गोल्डन डक'

इस विकेट के साथ ही फिल साल्ट के नाम आईपीएल का एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जिसे वह कभी याद नहीं रखना चाहेंगे. साल्ट अब आईपीएल इतिहास में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार (3 बार) आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में ड्वेन स्मिथ, पृथ्वी शॉ और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है.

IPL में पारी की पहली गेंद पर सर्वाधिक बार आउट होने वाले बल्लेबाज

4 बार - पार्थिव पटेल
3 बार - फिल साल्ट (आज आर्चर के खिलाफ)
3 बार - ड्वेन स्मिथ
3 बार - पृथ्वी शॉ
3 बार - केएल राहुल

आपके बता दें की पार्थिव पटेल मैच की पहली गेंद और पारी की पहली गेंद दोनों मिलाकर 4 बार आउट हुए हैं, लेकिन 'मैच की पहली गेंद' यानी पहली पारी की शुरुआत में 3 बार आउट होने वाले साल्ट पहले खिलाड़ी बने हैं.

Advertisement

बारिश की लुकाछिपी और हेजलवुड की वापसी

इससे पहले बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मैच की शुरुआत बारिश के खलल के कारण काफी देरी से हुई. मौसम साफ होने के बाद जब सिक्का उछला, तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आरसीबी के लिए अच्छी खबर यह रही कि उनके स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है, लेकिन बल्लेबाजों के लिए मुकाबले की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही. आर्चर के पहले ही तीखे वार ने साल्ट का काम तमाम कर दिया.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bengal Election 2026 | UCC के समर्थक, विरोधी जब डिबेट में खुल्लम-खुल्ला भिड़ गए!