- PCB और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच को लेकर लाहौर में अहम बैठक की
- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने कुछ शर्तें रखीं और मैच को लेकर सौदेबाजी की संभावनाएं जताईं
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने पहले वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का एलान किया था
ICC vs PCB: पाकिस्तान वर्ल्ड कप में भारत के साथ 15 फ़रवरी को मैच खेलेगा या नहीं इसे लेकर रविवार को लाहौर में ICC-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड- PCB और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB के अधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल के लाहौर पहुंचने के साथ ही अटकलबाज़ियां तेज़ हो गईं. आईसीसी के उपसभापति इमरान ख्वाजा, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मीनुल इस्लाम बुलबुल के साथ अधिकारियों की अहम बैठक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे शुरू हुई. इससे पहले रविवार की सुबह ही पीसीबी के मुखिया नकवी और अधिकारियों ने ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख अमीनुल इस्लाम बुलबुल से कराची और लाहौर में मुलाकात कर आगे की रणनीति भी तय करते नज़र आए थे.
हालांकि ये मीटिंग किसी नतीजे पर पहुंच नहीं सकी. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मीडिंग में अड़े हुए नज़र आए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी ने आईसीसी के सामने कुछ शर्तें भी रखी हैं.
पाकिस्तान सौदेबाज़ी और पैंतरेबाज़ी कर सकता है.
कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एलान किया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के ख़िलाफ़ वर्ल्ड कप में मैच नहीं खेलेगा. पीसीबी ने पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उकसाकर उसका साथ देने और फिर भारत के सात मैच नहीं खेलने का एलान किया था. लेकिन एक्सपर्ट्स की उम्मीद के मुताबिक पाकिस्तान ने अपने फ़ैसले को लेकर यू-टर्न लेने की शुरुआत कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान सौदेबाज़ी और पैंतरेबाज़ी कर सकता है. हालांकि अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में उम्मीद बढ़ी है, जिससे यह उम्मीद जगी है कि मैच तय समय के अनुसार हो सकते हैं.
पीसीबी ने रखी तीन मांग (रिपोर्ट)
पीसीबी ने आईसीसी के सामने अपनी तीन मांगे रखी हैं. जिसमें बीसीबी के लिए मुआवजा, भागीदारी शुल्क, आईसीसी आयोजन के मेजबानी का अधिकार शामिल है.
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का महामुक़ाबला 15 फ़रवरी को कोलंबो में होना तय है. इसे लेकर फिलहाल पाकिस्तान ने स्टैंड लिया है कि वो भारत के ख़िलाफ़ वर्ल्ड कप में मैच नहीं खेलेगा. अपने पहले मैच में पाकिस्तान जैसे-तैसे नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ जीत हासिल कर पाया था. पहले मैच में भारत को भी अमेरिका के ख़िलाफ़ मुश्किलें पेश आईं थीं.













