Is Vaibhav Suryavanshi Fit Now: 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को 25 अप्रैल, 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2026 मैच के दौरान दाहिने हैमस्ट्रिंग हो गया था जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था. हालांकि मैच के बाद वैभव ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हिस्सा लिया था. लेकिन फैन्स के मन में अभी भी सवाल है कि क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वैभव मैदान पर उतरेंगे या नहीं. दरअसल, जब उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया था तो वैभव काफी दर्द में थे, जिसके कारण ही फैन्स के मन में सवाल है. हालांकि वैभव को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है. उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव आए थे जिसके कारण वो मैदान से बाहर गए थे लेकिन अब सवाल है कि क्या आजके मैच में वैभव मैदान पर उतरेंगे.
राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 15 साल का यह खिलाड़ी जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी कर रहा है. वैभव बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं और लंबे-लंबे छक्के भी लगा रहे हैं. ऐसे में सबके सामने जवाब आ गया है. यानी आज वे खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
पंजाब के खिलाफ अहम होंगे वैभव सूर्यवंशी
आजके मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बार फिर वैभव अहम भूमिका निभा सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी तहलका मचा रहे हैं. 8 मैचों में उन्होंने 234.87 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं. अब वैभव की नजर ऑरेंज कैप पर है .वैभव को ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए 24 रन और बनानें हैं. इस समय ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा के नाम है. अभिषेक ने अबतक 380 रन आईपीएल में बनाए हैं.
IPL में वैभव सूर्यवंशी
बुमराह के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
भुवी के खिलाफ पहली गेंद - चौका
शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद - छक्काहली
सिराज के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
सुंदर के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
अर्शदीप के खिलाफ पहली गेंद - चौका
जानसेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
हेज़लवुड के खिलाफ पहली गेंद - चौका
नरेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्कार्
पैट कमिंस के खिलाफ पहली गेंद - छक्का














