PBKS vs RCB, Qualifier 1: विराट कोहली के निशाने पर होगा महारिकॉर्ड, 3 चौके जड़ते ही आईपीएल इतिहास का ऑल-टाइम रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम

PBKS vs RCB, Qualifier 1, Virat Kohli Eye Big Record: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-1 खेला जाएगा. इस मुकाबले में विराट कोहली की नजरें आईपीएल का ऑल-टाइम रिकॉर्ड अपने नाम करने पर होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Virat Kohli: विराट कोहली के निशाने पर कुछ बड़े रिकॉर्ड हैं.

Virat Kohli, Most Fours in IPL History: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-1 खेला जाना है. इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आईपीएल इतिहास की उन टीमों में शामिल हैं, जिन्होंने आज तक एक भी खिताब नहीं जीत है. ऐसे में दोनों की कोशिशि इस साल खिताब का सूखा खत्म करने की होगी. वहीं मुल्लांपुर में होने वाले मुकाबले में बेंगलुरु के पूर्व कप्तान और आईपीएल इतिहास के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली की नजरें आईपीएल का एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने पर होगी.

कोहली के निशाने पर विराट रिकॉर्ड

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अभी दूसरे स्थान पर हैं और उन्हें इस सूची में टॉप पर पहुंचने के लिए तीन और चौके लगाने हैं. अगर कोहली पंजाब के खिलाफ अपनी पारी के दौरान तीन चौके लगा लेते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अभी यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है. धवन ने 222 मैचों की 221 पारियों में 768 चौके लगाए हैं. वहीं कोहली के नाम 265 मैचों की 257 पारियों में 766 चौके हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर है, जिन्होंने 184 मैचों में 663 चौके लगाए हैं.

टूटेगा छक्कों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी!

कोहली के नाम आईपीएल में 291 छक्के हैं. अगर वह पंजाब के खिलाफ मैच में 9 छक्के लगा लेते हैं तो वह आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज होंगे और वो लीग के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ जाएंगे. आईपीएल इतिहास में केवल एक बल्लेबाज- क्रिस गेल ही 300 छक्के लगा पाएं हैं और कोई अन्य बल्लेबाज यह आंकड़ा नहीं छू पाया है.

शोएब मलिक और पोलार्ड के रिकॉर्ड पर भी नजरें

अगर कोहली पंजाब के खिलाफ 89 रनों की पारी खेलते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे. कोहली अभी 13488 रनों के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. जबकि कीरोन पोलार्ड के नाम 695 मैचों की 617 पारियों में 13537 रन हैं. वहीं शोएब मलिक के नाम 557 मैचों की 515 पारियों में 13571 रन हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2025: "भारत के लिए खेल सकते हैं..." रिकी पोंटिंग ने बताया ये चार अनकैप्ड जल्द बना सकते हैं भारतीय टीम में जगह

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद कोच बनेंगे महेंद्र सिंह धोनी? पूर्व भारतीय ने दिया चौंकाने वाला बयान

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | इजरायली मिसाइलों और बमों से दहले Gaza और Lebanon | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article