PBKS vs MI: 3 ओवर..50 रन, तिलक वर्मा ने लूट लिया पंजाब, यह ओवर बन गया सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट

M's biggest turning points: स्लॉग ओवरों में धर्मशाला में पंजाबी फैंस ने किंग्स की जीत सुनिश्चित समझ डांस करना शुरू कर दिया था लेकिन तभी ऐसी सुनामी आई, जिसने चार मिनट के भीतर मैच की तस्वीर तय कर दी

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Premier League 2026: तिलक वर्मा ने पूरी तस्वीर बदल दी
source: social Media

Punjab Kings vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस अब बचे मैचों में हम तो डूब ही चुके, तु्म्हे भी ले डूबेंगे की राह पर है. और इसका पहला सबूत देते हुए मुंबई ने वीरवार को दिया. और  पंजाब के लिए प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई ने उसे 6 विकेट से मात देकर उसका प्ले-ऑफ गणित पूरी तरह बिगाड़ दिया. वास्तव में मुंबई 17वें ओवर की समाप्ति पर मैच में भी लगभग डूबने की कगार पर खड़ा हुआ था. यहां से इंडियंस को पंजाब का प्ले-ऑफ गणित खराब करने के लिए 18 गेंदों पर 50 रन की जरूरत थी. सभी ने पंजाब की जीत को लगभग पक्का मान लिया था, लेकिन ठीक अगले ही ओवर में मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट आया, जिसने पंजाब को मैच में नॉकआउट कर दिया. 

तिलक की प्रहार, यहीं हुआ पंजाब तार-तार!

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी का 18वां ओवर लंबी कद काठी के मार्को जानसेन को थमाया. तब तिलक वर्मा  24 गेंदों पर 45 रन बनाकर खेल रहे थे. और यहीं से मानो तिलक ने माथे पर जीत का तिलक लगाया और उनके बल्ले पर मानो चंडी चढ़ गई. और उन्होंने एक के बाद एक दे दना-दन शाट  खेले, तो चंद मिनटों के भीतर ही मानो उन्होंने हारे दिख रहे मैच पर जीत की मुहर लगा दी. 

शुरुआत हुई छक्के से

जानसेन की पहली ही गेंद को स्कवॉयर लेग के ऊपर छक्के भेज तिलक ने पहले 25 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा, तो फिर एक के बाद एक दे-दनादन शॉट उनके बल्ले से निकले.  और ओवर की आखिरी गेंद पर समापन तिलक ने छक्के के साथ किया. इस ओवर में 22 रन आए, तो सारा दबाव सिर से करीब-करीब छंट चुका था. तनाव पंजाबियों के चेहरे पर पसर चुका था और यह मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बन गया. 

जानसेन ने निकाल दी जान

हालांकि, अभी भी 12 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 28 रन बनाने थे, लेकिन आखिर में पारी के 17वें ओवर में बने 22 रन सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ क्योंकि इस मोड़ से पहले पंजाब के तमाम समर्थक उसकी जीत सुनिश्चित मान चुके थे, लेकिन जानसेन आए, तो उनकी पिटाई ने किंग्स की मानो जान निकाल दी.  तिलक वर्मा सिर्फ 33 गेंदों पर 6 चौकों और इतने ही छक्कों से नाबाद 75 रन बनाकर पंजाब के साथ बड़ा खेला कर चुके थे. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | अब Bengal में गूंजेगा 'वंदे मातरम्!' | महंगाई ने फिर बढ़ा दी टेंशन? | Suvendu | Mamata