PBKS vs GT: 'हमें इस बारे में नहीं सोचना चाहिए', खराब रिकॉर्ड पर बोले अय्यर, पंजाब कप्तान ने बताया-क्यों चुनी पहले बॉलिंग

Shreyas Iyer after wonning toss: जब चंडीगढ़ में अय्यर से उनके खराब रिकॉर्ड के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने एक झटके में इसे' 'फ्लिक' कर दिया

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Premier League 2026: टॉस के समय अय्यर और गिल
X: social Media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार को मेगा इवेंट की दो दिग्गज टीमों गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने अपने-अपने अभियान का आगाज किया.  पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस के मामले में बाजी मारने में सफल रहे. और उन्होंने चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए इसके पीछे की वजह भी बता दी. अय्यर ने एंकर से बातचीत में कहा, 'हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. मेरा पक्का मानना है कि लक्ष्य का पीछा करने से आपको यह साफ समझ मिलती है कि टारगेट को कैसे अप्रोच करना है. इसके अलावा हमने कुछ अभ्यास मैच खेले और उनमें जो भी स्कोर बने, मुझे लगा कि उन्हें आसानी से चेज किया जा सकता था. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने यह फैसला लिया है.'

सीज़न से पहले टीम को क्या संदेश दिया के सवाल पर अय्यर बोले, 'ईमानदारी से कहूं, तो, हमारा पिछला सीजन शानदार रहा था, लेकिन वह अब बीत चुका है. हम गेंदबाजी करने से शुरुआत कर रहे हैं. मैंने टीम को बस यही संदेश दिया है कि अपने आप बने रहो, मैदान पर जाओ, अपनी पूरी क्षमता के साथ खुद को व्यक्त करो और यह सुनिश्चित करो कि तुम वर्तमान में रहो. बहुत आगे की सोच में मत जाओ क्योंकि T20 ऐसा फ़ॉर्मेट है जहाँ आप अक्सर गेम से बहुत आगे सोचने लगते हो. जितना ज़्यादा समय आप खुद को दोगे, उतनी बेहतर स्थिति में खुद को पाओगे.'

चंडीगढ़ के इस मैदान पर अपने खराब रिकॉर्ड को लेकर अय्यर बोले, 'मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि अतीत में यहां क्या नतीजे रहे हैं. हम बस वही क्रिकेट खेलना चाहते हैं जो अब तक खेलते आए हैं. जब खिलाड़ी यहां पहुंचे, तो सभी का माइंड‑स्पेस बहुत अच्छा था और यह ज़रूरी है कि हम ‘अब' के बारे में सोचें, न कि बीते हुए कल के बारे में. मेरी सोच बस यही है कि हमें वर्तमान में रहना है और यह सुनिश्चित करना है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलें.' विदा लेने से पहले अय्यर XI में शामिल विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'कूपर टीम में आए हैं. स्टोइनिस हैं, बार्टलेट हैं और यानसन भी हैं.'

Featured Video Of The Day
जैन समाज की अनोखी परंपरा, यहां भगवान के मां-बाप बनने के लिए लगती है लाखों की बोली