PBKS vs GT, IPL Match Today: न्यू चंडीगढ़ की पिच क्या असर दिखाएगी, गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाज मचाएंगे तहलका, जानें संभावित 11

PBKS vs GT Prediction: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में आज पंजाब किंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस के बीच होगा. दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
PBKS vs GT, Pitch Report:

IPL match today, PBKS vs GT: भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की अगुवाई करेंगे तो उनका इरादा खुद को साबित करने का भी होगा .  भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान गिल को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया था लेकिन बाद में विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह संजू सैमसन को चुना गया था जिनका भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान रहा.

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद पर 52 रन बनाकर टी-20 में बनाया World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

कैसी है गुजरात टाइटंस की टीम 

साल 2023 के बाद से आईपीएल में गिल से ज्यादा रन सिर्फ विराट कोहली ने बनाये हैं लेकिन अब फोकस निरंतरता की बजाय स्ट्राइक रेट पर है, गिल का टी20 कैरियर का स्ट्राइक रेट 138 है लेकिन पिछले साल उन्होंने 155 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये. अब बल्लेबाजी कोच के तौर पर मैथ्यू हेडन स्टाफ का हिस्सा है लिहाजा गिल की छक्के मारने के कौशल और बल्लेबाजी पर नजर रखी जायेगी. हार्दिक पंड्या के जाने के बाद से गिल ने कप्तानी का जिम्मा भी बखूबी संभाला है. अपने पदार्पण वर्ष 2022 में आईपीएल खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस पिछले साल तीसरे स्थान पर रही, एक बार फिर टीम काफी संतुलित लग रही है. सलामी बल्लेबाज गिल और साइ सुदर्शन सबसे बड़ी ताकत हैं. सुदर्शन ने पिछले सत्र में सर्वाधिक 759 रन बनाये थे. वह पसली के फ्रेक्चर से उबरकर लौट रहे हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. गुजरात के पास विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र जैसे विकल्प भी हैं जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 160 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे.

कैसी है पंजाब किंग्स की टीम

पंजाब किंग्स के लिये एक बार फिर श्रेयस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा जो तीन अलग अलग टीमों को आईपीएल फाइनल तक ले जा चुके हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2020 में और पंजाब पिछले सत्र में फाइनल तक पहुंची जबकि केकेआर ने 2024 में खिताब जीता था.  लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस को भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिली और भारत के लिये आखिरी टी20 उन्होंने दिसंबर 2023 में खेला था. 

Advertisement

पिछले सत्र में उन्होंने 175 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 604 रन बनाये थे. वह एशिया कप और टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके थे. पंजाब की ताकत उसके भारतीय क्रिकेटरों में है जिनमें सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य शामिल है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हालांकि उनका बल्ला खामोश रहा था. मध्यक्रम में निहाल वढेरा, शशांक सिंह और सूर्यांश शेडगे हैं जिनका सामना राशिद खान की अगुवाई में बेहतरीन स्पिन आक्रमण से होगा.

पिच क्या असर दिखाएगी 

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा, और उम्मीद है कि यहां की पिच संतुलित होगी. यहां पर 180–200 के बीच बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है, जिसमें शुरुआत में तेज गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है. दूसरी पारी में ओस एक अहम भूमिका निभा सकती है. 

Advertisement

PBKS बनाम GT: चंडीगढ़ में मौसम कैसा रहेगा

चंडीगढ़ में होने वाले इस मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान लगभग 28°C रहने की उम्मीद है, और शाम का मौसम सुहावना रहेगा. दूसरी पारी में ओस का असर पड़ने की संभावना है, जिसके चलते लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. 

पंजाब किंग्स संभावित 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा

गुजरात टाइटंस संभावित 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर: कगिसो रबाडा

टीमें :

पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), निहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू , पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार , मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजइ, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाख विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद ।

Advertisement

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साइ सुदर्शन, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, टॉम बेंटोन, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधू, वॉशिंगटन सुंदर , मोहम्मद अरशद खान, साइ किशोर, जयंत यादव, जैसन होल्डर, राहुल तेवतिया, शाहरूख खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर सिंह बरार, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत हेजरोलिया , राशिद खान ।

मैच का समय : शाम 7 . 30 से 

Featured Video Of The Day
8th Pay Commission: सैलरी, पेंशन, एरियर... 8वें वेतन आयोग पर संसद में वित्त मंत्रालय ने क्या बताया?