Pat Cummins: पैट कमिंस ने बदल दिया ऑस्ट्रेलियाई कप्तानी का इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले कैप्टन

Pat Cummins Created History: पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पैट कमिंस ने रचा इतिहास
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पैट कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बनने का इतिहास रचा.
  • कमिंस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में दो विकेट लेकर अपनी संख्या 139 की.
  • इमरान खान 187 विकेट के साथ टेस्ट कप्तान के रूप में सबसे सफल खिलाड़ी बने हुए हैं.
  • कमिंस के बाद रिची बेनॉड 138 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Pat Cummins Created History: मौजूदा ऑस्ट्रलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं. यही नहीं वह पूरी दुनिया में टेस्ट कप्तान के रूप में सर्वाधिक सफलता प्राप्त करने दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं. उनसे आगे अब केवल पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान हैं. जिन्होंने बतौर कप्तान पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 187 विकेट चटकाए थे.

पाकिस्तानी दिग्गज के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिची बेनॉड का नाम दूसरे स्थान पर आता था. जिन्होंने कंगारू टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 138 विकेट चटकाए थे. मगर बीते कल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में दो विकेट चटकाते हुए कमिंस ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान कमिंस के विकेटों की संख्या अब 139 हो गई है. 

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दुनिया के पांच धुरंधर 

187 विकेट - इमरान खान - पाकिस्तान

139 विकेट - पैट कमिंस - ऑस्ट्रेलिया

138 विकेट - रिची बेनाउड - ऑस्ट्रेलिया 

117 विकेट - गैरी सोबर्स - वेस्टइंडीज

116 विकेट - डेनियल विटोरी - न्यूजीलैंड

बारबाडोस में दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे कमिंस

वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबाडोस में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में पैट कमिंस का प्रदर्शन सराहनीय रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 18 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 1.90 की इकोनॉमी से 34 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार कैप्टन रोस्टन चेस (44) के अलावा कीसी कार्टी (20) बने. 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को जबर्दस्त टक्कर दे रही है वेस्टइंडीज 

बारबाडोस टेस्ट में चेस एंड कंपनी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कड़ी टक्कर दे रही है. मेहमान टीम को पहली पारी में 180 रनों पर ढेर करने के बाद दूसरी पारी में भी दूसरे दिन के स्टंप तक 92 रन के योग पर उनके चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिया दिया है. 

इससे पहले अपनी पहली पारी में कैरेबियन टीम 63.2 ओवरों में 190 रन बनाने में कामयाब हुई थी. विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 91 गेंदों में सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा कैप्टन रोस्टन चेस 44 रन बनाने में कामयाब रहे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'उसमें कुछ खास बात है...', पहले टेस्ट में मिली हार तो इंग्लिश दिग्गज ने भारत को दिया सुझाव, एक्स फैक्टर को बुलाओ

Featured Video Of The Day
PM Modi Bengal Rally: कूच बिहार में ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी | Bengal Elections 2026
Topics mentioned in this article