Pat Cummins Heads Back Home For Final Scan On Injured Back: सनराइजर्स हैदराबाद के बेड़े से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) एक बार फिर से घर लौट गए हैं. जिससे उनके चाहने वाले परेशान हैं. लोगों का सवाल है कि आखिर क्यों वह बीच टूर्नामेंट से क्यों घर लौट गए? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. 32 वर्षीय कमिंस किसी अन्य वजह से नहीं, बल्कि अपनी पीठ में लगी चोट का अंतिम स्कैन कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं. एक बार पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वह जल्द ही टीम के साथ वापस जुड़ जाएंगे.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की देखरेख में कराया जाएगा स्कैन
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पैट कमिंस के पीठ में लगी चोट का स्कैन पहले से तय प्रक्रिया के तहत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की देखरेख में कराया जाएगा. कमिंस गुरुवार (दो मार्च 2026) को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए एसआरएच के आखिरी मुकाबले के बाद भारत से रवाना हो गए थे. सीए की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद उनके दोबारा 17 अप्रैल को टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है.
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन कर रहे हैं एसआरएच की अगुवाई
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन को शुरुआती मुकाबलों के लिए टीम की कमान सौंपी हैं. उनकी देखरेख में टीम ने अबतक कुल दो मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनकी अगुवाई में टीम को एक जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है. टूर्नामेंट के सात मुकाबले बीत जाने के बाद एसआरएच की टीम दो अंकों (+0.469) के साथ छठवें पायदान पर काबिज है.
यह भी पढ़ें- DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं हार्दिक पंड्या? सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद बताया














