Pat Camins: कैसा जीतेगा ऑस्ट्रेलिया? जब कप्तान ही नहीं खेलेंगे मैच, बताया कारण

Pat Camins, Australia vs Sri Lanka Test Series: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. आगामी सीरीज से पैट कमिंस बाहर हो सकते हैं. क्योंकि वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के अवसर पर अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Pat Camins

Pat Camins, Australia vs Sri Lanka Test Series: साल के अंत में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच प्रतिष्ठित सीरीज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. टूर्नामेंट के आगाज से पूर्व एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं. 

31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने इसके पीछे की सटीक वजह भी बताई है. कमिंस का कहना है कि वह अपने पहले बच्चे एल्बी के जन्म के मौके पर परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाए थे. ऐसे में वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म पर भी वही गलती नहीं दोहराना चाहते हैं. उन्होंने निर्णय लिया है कि वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म पर अपने परिवार के साथ रहेंगे. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है. सीरीज की समाप्ति के बाद कंगारू टीम श्रीलंका के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में दो-दो हाथ करेगी. जहां से बताया रहा है कमिंस अपना नाम वापिस ले सकते हैं. 

कमिंस का बयान 

सिडनी हेराल्ड मॉर्निंग के साथ हुई बातचीत के दौरान कमिंस ने कहा, ''जी, यह एक बड़ा फैक्टर है. हमने अबतक कोई निर्णय नहीं लिया है कि वह कैसा रहेगा. क्योंकि अभी से उस दिन का अनुमान लगा पाना बेहद मुश्किल है. पिछली बार मैं एक सुनहरे पल (अपने बेटे एल्बी के जन्म) को मिस कर चुका हूं. इसलिए मैं इस बार अपने घर पर थोड़ा समय बिताने का तरीका ढूंढ रहा हूं.''

Advertisement

खबरों की माने तो कमिंस की पत्नी बेकी बोस्टन एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं. उम्मीद जताई रही है नए साल के पहले महीने में वह अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं. ऐसे में कमिंस उनके साथ रहना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें- Mohammad Rizwan: पाकिस्तान में मोहम्मद रिजवान की होगी अगली 'मेजर सर्जरी' औंधे मुंह गिरा स्टार का प्रदर्शन, VIDEO

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel US War | 32 दिन से बमबारी, कौन पड़ रहा भारी? ईरान के खार्ग पर Trump की नजर
Topics mentioned in this article