T20 World Cup: 'हमारे लिए यह जीतने वाली बात नहीं है...' टीम इंडिया प्रदर्शन पर पूर्व गेंदबाज ने कही बड़ी बात

Paras Mhambrey on Team India Performance in T20 World Cup: पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने भारत की टी20 विश्व कप में लगातार चार जीत का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह सिर्फ जीत हासिल करने की बात नहीं है बल्कि यह मायने रखता है कि टीम कैसे जीतती है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Paras Mhambrey on Team India Performance in T20 World Cup
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने भारत की टी20 विश्व कप में लगातार चार जीत के महत्व पर जोर दिया.
  • भारत ने ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सुपर आठ में प्रवेश किया और टीम की गहराई दिखायी.
  • म्हाम्ब्रे ने बताया कि विभिन्न खिलाड़ियों का प्लेयर ऑफ द मैच होना टीमवर्क और योगदान को दर्शाता है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने भारत की टी20 विश्व कप में लगातार चार जीत का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह सिर्फ जीत हासिल करने की बात नहीं है बल्कि यह मायने रखता है कि टीम कैसे जीतती है क्योंकि इन मुकाबलों में चार अलग अलग खिलाड़ियों ने 'प्लेयर ऑफ द मैच'' पुरस्कार हासिल किए जिससे टीम की गहराई और 'टीमवर्क' का पता चलता है. भारत ने लगातार चार जीत से ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया और सुपर आठ में जगह बनाई. म्हाम्ब्रे ने कहा कि अब तक मिली चुनौतियां टीम को टूर्नामेंट के अहम दौर में आगे बढ़ने में मदद करेंगी.

म्हाम्ब्रे ने यहां एमसीए-बीकेसी मैदान पर एमआई जूनियर के छठे सत्र के लांच के मौके पर कहा,"एक बात यह है कि भारतीय टीम जिस तरह से खेल रही है. मुझे लगता है कि वे जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, वह शानदार है." उन्होंने कहा,"उन्होंने जो कौशल दिखाया है, वह शानदार है. एक जीतना होता है और एक आप कैसे जीतते हैं. हमारे लिए यह जीतने वाली बात नहीं है, यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि हमने ये मैच कैसे जीते हैं."

म्हाम्ब्रे ने कहा कि भारत ने टूर्नामेंट में कुछ चुनौतीपूर्ण पलों का सामना किया है और उनका मानना ​​है कि ये अनुभव खिलाड़ियों को सतर्क बनाए रखेंगे और आगे आने वाली मुश्किल चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार करेंगे. पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा,"मुश्किल पल आए हैं. अमेरिका के खिलाफ मैच इसका उदाहरण था जिसमें तीन, चार विकेट गिर गए. सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली और टीम को जीत तक ले गए. अच्छी बात यह है कि सभी ने योगदान दिया है. पिछले चार मैच में चार अलग-अलग खिलाड़ी 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे हैं जिससे पता चलता है कि हर कोई योगदान दे रहा है."

बता दें, टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अजेय रही है. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने पहले यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स को हराकर ग्रुप ए में टॉप किया. ग्रुप ए से भारत के अलावा पाकिस्तान ने भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है. इस टूर्नामेंट में अब तक केवल चार टीमें ही अपराजित रही हैं. संयोगवश, ये सभी टीमें एक ही ग्रुप में हैं और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आपस में भिड़ेंगी. भारत के अगले मैच अब जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Zimbabwe Highlights: सुपर-8 से पहले जिम्बाब्वे ने फिर चौंकाया, श्रीलंका को 6 विकेट से दी मात, ग्रुप में टॉप पर

यह भी पढ़ें: ग्रुप स्टेज से बाहर हुई टीम, अब एक्शन मोड में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, होगा टीम, प्रदर्शन की होगी जांच

Advertisement
Featured Video Of The Day
Hormuz Strait | Khamenei | Iran US War | होर्मुज के बंद होने से दुनिया में बड़ा संकट, ग्लोबल ऑयल शॉक!
Topics mentioned in this article