Pakistan qualification scenario for semifinal: मैच बारिश में धुला तो क्या होगा, पाकिस्तान पर मंडराया सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा?

T20 World Cup 2026, PAK vs ENG: पाक और न्यूजीलैंड की टीम को एक-एक अंक मिला था. अब सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में खुद को बनाए रखना है तो पाकिस्तान को यह मैच हर हाल में जीतना होगा

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Pakistan’s Semi-Final Qualification Scenarios for T20 World Cup 2026

Eng vs Pak Weather Update: 24 फरवरी को पल्लेकेले में आज पाकिस्तान का मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा. सुपर-8 स्टेज का 5वां मैच है. इस मैच में पाकिस्तान को हर हाल में जीत हासिल करना होगा. क्योंकि इंग्लैंड सुपर 8 में अपना पहला मैच जीत चुका है. वहीं, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जिससे पाक और न्यूजीलैंड की टीम को एक-एक अंक मिला था. अब सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में खुद को बनाए रखना है तो पाकिस्तान को यह मैच हर हाल में जीतना होगा. ये मुकाबला सेमीफाइनल की रेस को देखते हुए पाकिस्तान के लिए काफी अहम है. 

ये भी पढ़ें- India's semi-final equation: भारत T20 वर्ल्ड कप में कैसे वापसी कर सकता है? कैसे पहुंचेगा समीफाइनल में, जानें तीन-तरफा टाई का मामला क्या है?

कैसा रहेगा मौसम 

 पल्लेकेले में रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद जताई गई है.वैसे, आज बारिश की संभावना सिर्फ 13% बताई गई है. ऐसे में उम्मीद है कि आज का मैच पूरा होगा. 

बारिश ने बिगाड़ा खेल तो क्या होगा पाकिस्तान का?

वैसे, आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो पाकिस्तान को नुकसान होगा. ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड टॉप पर है पाकिस्तान और न्यूजीलैंड 1-1 पॉइंट्स पर है. श्रीलंका को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जिससे श्रीलंकाई टीम आखिरी स्थान पर है. आज अब यदि बारिश आती है और मैच पूरा नहीं हो पाता है तो फिर पाकिस्तान को झटका लगेगा और पाक टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. इसी पल्लेकेले में बारिश की वजह से ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को नुकसान झेलना पड़ा है. ऐसे में पाकिस्तान दुआ करेगी कि आज का मैच पूरा हो. यदि पाकिस्तान का एक भी मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो 2009 की यह चैंपियन टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. 

इंग्लैंड से पाकिस्तान हारा तो सेमीफानल से बाहर होने का खतरा

अब यदि बारिश नहीं होती है और पूरा मैच होता है, ऐसे में इंग्लैंड पाकिस्तान को हरा दें तो ऐसे में भी पाकिस्तान पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरना मंडराने लगेगा. इस मैच में इंग्लैंड की जीत के बाद इंग्लैंड 2 में से 2  मैच जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल  में टॉप पर होगा और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. इसके बाद पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका  की टीम के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग होगी. इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान को श्रीलंका के साथ मैच खेलना है. 

Advertisement

ऐसे में यह मैच पाकिस्तान के लिए नॉकआउट होगा. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को अपना यह मैच हर हाल में जीतना होगा. जिससे पाकिस्तान के पास 3 पॉइंट होंगे. इसके बाद पाक टीम चाहेगी कि  इंग्लैंड अपने तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड  को हरा दे  और श्रीलंका भी न्यूजीलैंड को हरा दे, जिससे न्यूजीलैंड 1 पॉइंट पर सिमट कर रह जाएगा. दूसरी ओर श्रीलंका के 2 पॉइंट होंगे. तब 3 पॉइंट के साथ पाकिस्तान अपने ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी. 

पाकिस्तान की टीम 
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह और ख्वाजा नफे

Advertisement

इंग्लैंड की टीम
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग और रेहान अहमद

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | NATO की 'ना' से बौखला उठे ट्रंप | Netanyahu | Khamenei | US
Topics mentioned in this article