पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद आया पहला बड़ा इस्तीफा

Pakistan Cricket's 1st Big Resignation: सलमान आगा की अगुवाई में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम सुपर-8 से बाहर हो गई. पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद रिपोर्ट्स है कि खिलाड़ियों की सैलरी कटी है, जबकि अब पहला बड़ा इस्तीफा भी आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pakistan Cricket Team Aleem Dar Resigination
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 से बाहर हो गई, रन रेट के कारण न्यूजीलैंड से पीछे रही.
  • चयन समिति के वरिष्ठ सदस्य अलीम डार ने विश्व कप में टीम चयन पर असहमति जताते हुए इस्तीफा दे दिया है.
  • अलीम डार ने बाबर आजम और शादाब खान को बिना प्रदर्शन के टीम में शामिल करने का विरोध किया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Pakistan Cricket's 1st Big Resignation: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया. सलमान आगा की अगुवाई में पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ हार मिली थी और उसके बाद से ही मोहसिन नकवी टीम से नाराज चल रहे थे. पाकिस्तान पर सेमीफाइनल में पहुंचने का दवाब था. श्रीलंका के खिलाफ उसे बड़ी जीत चाहिए थी. पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में जीत दर्ज तो की लेकिन रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड से आगे नहीं निकल पाई और सुपर-8 से बाहर हो गई. पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद रिपोर्ट्स आई कि खिलाड़ियों की सैलरी काटी जाएगी. वहीं अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चयन समिति के वरिष्ठ सदस्य अलीम डार ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. टीम के खराब प्रदर्शन के बीच यह पहला बड़ा इस्तीफा है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पीसीबी के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र ने मंगलवार को बताया,"आईसीसी के पूर्व एलीट पैनल अंपायर अलीम डार ने अपना इस्तीफा भेज दिया है, जिसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है." डार और पूर्व टेस्ट खिलाड़ी असद शफीक और आकिब जावेद चयन समिति के सदस्य हैं. 

रिपोर्ट के अनुसार, अलीम डार इस बात से बहुत नाराज हैं कि जब विश्व कप टीम का चयन हो रहा था, तब उन्होंने बाबर आजम और शादाब खान को बिना किसी प्रदर्शन के टीम में शामिल करने का विरोध किया था, लेकिन हेसन ने उन्हें टीम में रखने पर जोर दिया. सूत्र ने बताया कि डार यह देखकर आश्चर्यचकित थे कि न तो कप्तान सलमान आगा और न ही अन्य चयनकर्ताओं ने हेसन के अधिकार का विरोध किया.

"अलीम ने इस बात पर भी जोर दिया था कि जब बाबर और शादाब को बिना किसी प्रदर्शन के बुलाया जा सकता है, तो मोहम्मद रिजवान को उनके अनुभव के कारण उस्मान खान के स्थान पर शामिल किया जाना चाहिए, लेकिन किसी ने भी उनका समर्थन नहीं किया."

जारी आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान को भारत और इंग्लैंड जैसी टीमों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 8 का उनका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. उन्होंने सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराया. सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ियों के प्रदर्शन से न केवल पीसीबी बल्कि सरकार के प्रभावशाली लोगों भी नाराज हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम दुनिया के बेहद नामचीन पुरस्कार के लिए हुईं नामित

यह भी पढ़ें: IPL 2026: फैंस के लिए खुशखबरी, विराट कोहली की चिन्नास्वामी में होगी वापसी, RCB खेलेगी इतने मैच

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | India पर पाक पैनेलिस्ट ने उगला जहर, बिट्टा ने खटिया खड़ी कर दी! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article