PAK vs SL Final: टीम इंडिया को इस पाकिस्तानी से रहना होगा सावधान, नवाज का सुपर कारनामा, कोई भारतीय आस-पास नहीं

Pakistan vs Sri Lanka, Final: फाइनल में मोहम्मद नवाज ने कोटे के 4 ओवरों में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Pakistan T20I Tri-Series 2025:

टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान की टीम कैसी भी हो, लेकिन पाकिस्तानी स्पिनरों का कोई जवाब नहीं है. हालिया समय में पाकिस्तानी स्पिनर खासकर लेफ्ट-आर्म बॉलरों ने दुनिया भर के बल्लेबाजों को बहुत ही ज्यादा सताया है. और इसका बड़ा प्रमाण मोहम्मद नवाज का श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को ट्राई के फाइनल में किया गया प्रदर्शन तो है ही, तो एक बड़ी उपलब्धि भी उन्होंने हासिल कर ली. मोहम्मद नवाज ने श्रीलंका के खिलाफ 4 ओवरों के कोटे में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए. लेकिन तीन विकेटों के साथ ही मोहम्मद नवाज इस साल  टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूर्णकालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए. 

नवाज का कारनामा बड़ा है! 

नवाज ने इस प्रदर्शन से दिखाया है कि उपमहाद्वीप की पिचों पर तो वह बहुत ही खतरनाक हैं. श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले तक मोहम्मद नवाज साल 2025 में अभी तक 26 मैचों में 36 विकेट चटकाकर दुनिया में इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नंबर-5 बॉलर बन गए हैं. उनसे ऊपर जितने भी बॉलर हैं, वे गैर टेस्ट दर्जा प्राप्त हैं. उनके बाद टेस्ट दर्जा प्राप्त बॉलरों में न्यूजीलैंड के जैकब टफी (35 विकेट) सातवें, विंडीज  जैसन होल्डर (31) नौवें, जिंबाब्वे के ब्रैंड इवांस और रिचर्ड एनगार्वा (दोनों के 30-30 विकेट) संयुक्त रूप से 10वें नंबर पर हैं. 

भारत का कोई गेंदबाज आस-पास भी नहीं

वैसे बात जब इस साल टी20 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने की आती है, तो भारत का कोई भी गेंदबाज शीर्ष दस तो छोड़िए, टॉप-20 में भी शामिल नहीं है. लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी तक 21वें नंबर पर हैं. वरुण ने अभी तक खेले 16 मैचों में फेंके 52 ओवरों में 26 विकेट चटकाए हैं. पाकिस्तान के शाहीन आफरीदी भी फाइनल तक 26 विकेट के साथ ही संयुक्त रूप से 21वें ही नंबर पर हैं. 


 

Featured Video Of The Day
Holi 2026: होली पर बरस रहा 'शुभ योग' का वारदान, किनको बरतनी चाहिए सावधानी? | Holi Special
Topics mentioned in this article