पिता सचिन तेंदुलकर नहीं! अर्जुन तेंदुलकर इस खिलाड़ी को मानते हैं अपना बैटिंग आइडल

Arjun Tendulkar on Sachin Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की है जिसे वो अपना बैटिंग आइडल मानते हैं. अर्जुन ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Arjun Tendulkar on his Batting Idol

Arjun Tendulkar on Yuvraj Singh: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की है जिसे वो अपना बैटिंग आइडल मानते हैं. अर्जुन ने अपने पिता सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया है. शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बात करते हुए अर्जुन ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की है. दरअसल,  शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर जब अर्जुन से पूछा गया कि सचिन के अलावा उनका आदर्श कौन है, तो उन्होंने जवाब दिया, "युवराज सिंह. जब उनसे आगे पूछा गया कि क्या उन्हें युवराज की गेंदबाज़ी भी पसंद है, तो अर्जुन ने कहा, "वह स्पिनर थे, और मैं पेसर हूं"

ये भी देखें-  Video :जैसे थे सचिन वैसे ही वैभव सूर्यवंशी... गलती से बल्ला पैर से टकराया तो बल्ले को छूकर किया प्रणाम, जीत लिया दिल

बता दें कि अर्जुन, जो आईपीएल में पहले मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब वो शार्दुल ठाकुर के बदले लखनऊ में ट्रेड होगए हैं. अब यह देखना होगा कि बुधवार को IPL 2026 के अपने पहले मैच में जब लखनऊ का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा, तो क्या वह प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे. 

मुंबई छोड़कर गोवा क्यों गए अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन ने पॉडकास्ट में बताया कि मुंबई छोड़कर जाने का उनका फ़ैसला सोच-समझकर लिया गया था, और इसकी मुख्य वजह थी खेलने के ज्यादा मौके मिलना. उन्होंने माना कि मुंबई में मुक़ाबला काफ़ी कड़ा था, और उन्हें विश्वास था कि गोवा में शामिल होने से उन्हें टीम में जगह बनाने, अनुभव हासिल करने और एक क्रिकेटर के तौर पर अपने खेल को और बेहतर बनाने के बेहतर अवसर मिलेंगे.अर्जुन ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा कि," गोवा जाने का उनका मकसद टीम में ज़्यादा ज़िम्मेदारी निभाना और अपने हरफ़नमौला खेल को और निखारना है."

Advertisement

वहीं, जब पॉडकास्ट में अर्जुन से पूछा गया कि "आपने मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैच खेले और अच्छी गेंदबाज़ी की,  आपकी स्विंग अच्छी थी, तो क्या आपको लगा कि आपको और मौके मिलने चाहिए थे? अर्जुन ने जवाब दिया, "हर खिलाड़ी ज़्यादा मौके चाहता है. कोई भी बेंच पर नहीं बैठना चाहता. लेकिन एक खिलाड़ी को बस कड़ी मेहनत करनी होती है और जब मौका मिले, तो उसे भुनाना होता है."

Featured Video Of The Day
Vrindavan के ISKON रसोई का अंदरूनी दृश्य: हर भोजन में भक्ति