न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 46 से 50 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 21 mins
न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

स्वागत है आपका हमारे साथ इस रन चेज़ में जहाँ 306 रनों को डिफेंड करने फील्ड पर आई है शिखर धवन एंड आर्मी| वहीँ इस लक्ष्य को हासिल करने न्यूजीलैंड के लिए सलामी जोड़ी के रूप में फिन एलन और डेवोन कॉनवे आये हैं| जबकि पहला ओवर लेकर अर्शदीप सिंह तैयार...

...रन चेज़...

वहीँ फिर संजू बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए| लेकिन फिर अंत में अय्यर ने वॉशिंगटन सुंदर (37) के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 306 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट निकालकर दिया जबकि एडम मिल्ने के हाथ 1 विकेट आई| ऐसे में अब देखना होगा कि क्या न्यूजीलैंड की टीम इस 307 रनों के लक्ष्य को हासिल करते इस तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 से अपनी बढ़त बना पायेंगी? या फिर मेहमान टीम इस 306 स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब हो जाएगी? तो तैयार हो जाइए दोस्तों रन चेज़ का पूरा मज़ा उठाने के लिए|

हालाँकि जिसके बाद शुभमन गिल (50) ने बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया और अपना विकेट दे बैठे| जिसके बाद अगले ही ओवर में शिखर धवन (72) भी कैच आउट होकर पवेलियन की ओर चलते बने| हालाँकि उसके बाद मैदान पर आए अय्यर ने संभलकर ऋषभ पंत (15) के साथ क्रीज़ पर समय बिताते हुए रन गति को बढ़ने लगे| इसी दौरान फर्ग्यूसन की गेंद पर पंत बोल्ड हो गए| जिसके बाद विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया और स्काई भी सस्ते में पवेलियन लौट गए| वहीँ एक ओर से टिक्कर श्रेयस अय्यर (80) ने तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और संजू सैमसन (36) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 250 रनों के पार ले गए|

पहले कप्तान गब्बर का चला पूरी तरह से बल्ला!!! फिर गिल ने भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने मचाया अपने बल्ले से हल्ला!!! तो अंत में श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए किया शांत मोहल्ला!! भारत की तरफ से धवन,गिल और अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली!!! जबकि शुरुआत में दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाजों के द्वारा पहले विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर भारत ने न्यूजीलैंड टीम के सामने 307 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई भारतीय टीम ने शुरुआत धीमी अंदाज़ में किया| शुरू में दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धीरे-धीरे रन गति को आगे की ओर बढ़ाया लेकिन जैसे ही मौका मिला बाउंड्री भी लगाया और गेंद को मैदान के बाहर भी पहुँचाया| इसी बीच पहले कप्तान धवन ने अपना अर्धशतक पूरा किया| तो उसके कुछ देर बार शुभमन ने भी अपना अर्धशतक जड़ दिया और अपने फॉर्म में आने के संकेत दे दिया|

49.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट टॉम लाथम बोल्ड टिम साउदी| एक और सफलता साउदी के नाम जाती हुई| शार्दूल महज़ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एक कमाल का कैच विकटों के पीछे लाथम द्वारा लपका गया| इसी के साथ भारतीय पारी 306 रनों पर हुई समाप्त यानी न्यूजीलैंड के सामने 307 रनों का लक्ष्य रखा गया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर जोर से बल्ला चलाया लेकिन बाहरी किनारा लेकर कीपर की तरफ गई गेंद| टॉम ने हवा में छलांग लगाते हुए के हाथ से कैच को लपक लिया|

49.5 ओवर (1 रन) टाईट गेंद!! पुश किया उसे लॉन्ग ऑन की तरफ और सिंगल हासिल किया|

49.4 ओवर (4 रन) चौका! वाह सुंदर वाह!! इस बार कवर्स फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| बहुमूल्य रन्स भारत के लिए आते हुए|

49.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिश से एक रन हासिल किया|

49.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट डेवोन कॉनवे बोल्ड टिम साउदी| अय्यर की 80 रनों की पारी का हुआ अंत| साउदी के के नाम दूसरी सफलता| एक बार फिर से धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| लेंथ गेंद थी लेकिन उसे टाइमिंग के साथ पुल नहीं कर पाए| मैदान का लम्बा हिस्सा चुन लिया और फील्डर ने सीमा रेखा के काफी आगे खड़े रहकर कैच को लपक लिया| 300/6 भारत|

49.1 ओवर (2 रन) धीमी गति की गेंद पर हवा में मिड विकेट की तरफ चिप कर दिया| नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद जहाँ से दो रन मिले और भारत के 300 रन्स भी पूरे हो गए|

48.6 ओवर (6 रन) छक्का! वोहोहो!! वाह सुंदर वाह!! कहाँ छुपे थे आप| ऐसा लग रहा कि सुंदर नहीं स्काई क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| क्या कड़क पुल शॉट लगाया है| लेंथ को परखा और उसे पुल कर दिया सबसे लम्बे एरिया में छह रनों के लिए|

48.5 ओवर (4 रन) ओह सुंदर यु ब्यूटी!!! चौका! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की| ये बल्लेबाज़ गेम में फर्क पैदा कर सकता है|

48.4 ओवर (4 रन) चौका! सुंदर के बल्ले से एक और बहुमूल्य बाउंड्री निकली| फील्डर द्वारा एक भरसक प्रयास था लेकिन डाईव लगाने के बाद भी गेंद को रोक नहीं पाए और चौका मिल गया| एक कड़क पुल शॉट देखने को मिला है यहाँ पर|

48.3 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद को स्लाइस किया और थर्ड मैन की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|

48.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर के आगे से रन भाग लिया|

48.1 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|

48.1 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|

47.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अय्यर को जिस शॉट की तलाश थी वो मिल गया| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये| 281/5 भारत|

47.5 ओवर (0 रन) ओह!! ये क्या हुआ| रूम बनाकर शॉट लगाने गए अय्यर लेकिन गेंदबाज़ ने उन्हें फॉलो किया| अय्यर के पैरों के बीच से निकल गई गेंद कीपर की तरफ जहाँ से कोई रन नहीं मिल पाया|

47.4 ओवर (1 रन) बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| बोलर ने उसे हाथ लगाकर रोक दिया| मिड ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|

47.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

47.2 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ सिंगल लिया| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

47.1 ओवर (6 रन) दूसरा छक्का सुंदर के बल्ले से निकलता हुआ! कमाल का शॉट! बल्लेबाज़ ने इसे काफी लेट खेला थर्ड मैन के ऊपर से निकल गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| चतुराई यहाँ पर सुंदर द्वारा देखने को मिली है|

46.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| मिड विकेट फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 268/5 भारत| 18 गेंद शेष, कितना स्कोर बनना चाहिए?

46.5 ओवर (1 रन) चकमा खा गए थे इस बार धीमी गति की गेंद पर लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी बॉल| एक रन मिला| हवा में उसे कवर्स की तरफ चिप कर दिया था जहाँ से एक रन मिला|

46.4 ओवर (6 रन) छक्का! सुंदर से बल्ले से निकलता हुआ एक झन्नाटेदार शॉट| लेंथ गेंद पर छोटी बाउंड्री को निशाना बनाया| वाइड लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में उठाकर मारा और छह रन बटोरे|

46.3 ओवर (0 रन) बेहतरीन फील्डिंग पॉइंट पर देखने को मिली| कुछ रन्स अपनी टीम के लिए ऐलन ने बचाए| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

46.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

46.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

45.6 ओवर (1 रन) हवा में थी गेंद लेकिन गैप में जाकर गिरी| हलके हाथों से हवा में लॉफ्ट करते हुए एक रन बटोरा|

45.5 ओवर (0 रन) इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

45.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट ग्लेन फिलिप्स बोल्ड एडम मिल्ने| 94 रनों की बेहतरीन साझेदारी का हुआ अंत| 36 रन बनाकर संजू लौटे पवेलियन| मिड विकेट से आगे की तरफ भागते हुए फिलिप्स का एक शानदार डाईविंग कैच देखने को मिला| लेंथ गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| हाथों में बल्ला घूम गया इस वजह से लेग साइड पर गई गेंद| फील्डर ने आगे की तरफ भागते हुए काफी दूर दौड़ लगाई और डाईव लगाकर कैच को पूरा किया| 254/5 भारत|

45.4 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर| अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा| एक रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|

45.3 ओवर (1 रन) इस बाद जड़ में डाली गई तेज़ गति की गेंद| अय्यर ने उसे लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

45.3 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर| अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा| अपने बाएं ओर फुल स्ट्रेच करते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लिया| एक रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|

45.2 ओवर (1 रन) टैप एंड रन!! गेंदबाज़ द्वारा भागते हुए बॉल को किक करते हुए विकटों पर मारने का प्रयास था लेकिन असफल रहे| एक रन मिल गया|

45.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर हीव कर दिया| डीप फील्डर ने उसे रोका, एक ही रन मिल सका|

45.1 ओवर (1 रन) वाइड के साथ ओवर की शरूआत हुई| बल्लेबाज़ की पहुँच से काफी दूर थी ये गेंद|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Bihar Elections: बिहार में Owaisi Vs Congress | एकता दिवस पर शाह का संदेश | Bihar Politics