मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! ईशान ने भी अपना हाथ खोला यहाँ पर!!! कुलदीप यादव के इस ओवर से आये 18 रन!!!

9.5 ओवर (0 रन) लेग स्टंप की गेंद पर ईशान ने डिफेंड करना सही समझा|

9.4 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| एक रन मिल गया|

9.3 ओवर (4 रन) चौका! बेबी एबी ने अब मोमेंटम अपनी ओर खींचा है| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| शॉट इतना तेज़ था कि फील्डर भी गेंद को रोक नहीं पाए और चौका मिल गया|

9.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट यहाँ पर!!! आगे डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधा गेंदबाज़ के ऊपर से खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|

9.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद| ईशान ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई गेंद| एक रन आया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 9 ओवर के बाद 44/1 मुंबई, जीत के लिए 66 गेंद पर 116 रन चाहिए| फ़िलहाल मैदान पर ईशान किशन के साथ डेवाल्ड ब्रेविस संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...

8.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन आया|

8.5 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर कवर्स की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

8.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|

8.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

8.1 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| रन नहीं आया|

7.6 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट!!! डीप मिड विकेट पर खड़े फील्डर ने भरपूर प्रयास किया गेंद को लपकने का लेकिन गेंद हाथ में लगकर सीमा रेखा के पार गई छह रनों के लिए| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|

7.4 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

7.3 ओवर (0 रन) बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| ईशान रन लेना चाहते थे लेकिन डेवाल्ड ने मना किया|

7.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

7.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

6.6 ओवर (4 रन) चौका!!! ईशान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! इसी तरह के शॉट की यहाँ पर मुंबई टीम को दरकार होगी| बल्लेबाज़ के ऊपर से कुछ दबाब अब कम होगा| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|

6.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन मिल गया|

6.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने रोकना बेहतर समझा|

6.3 ओवर (1 रन) आगे की गेंद पर ईशान ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन आया|

6.2 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

6.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| गेंद एक टप्पा खाकर गेंदबाज़ के हाथ में गई| मार्श ने बॉल को पड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो करना चाहा| बल्लेबाज़ क्रीज़ में थे तो मार्श ने थ्रो करना सही नहीं समझा|

5.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से कवर्स की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

5.5 ओवर (1 रन) आउटस्विंगर गेंद!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लेट खेला थर्ड मैन की दिशा में और एक रन हासिल किया|

5.4 ओवर (0 रन) एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!

5.3 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

अगले बल्लेबाज़ कौन होंगे? डेवाल्ड ब्रेविस को भेजा गया है...

5.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगा पहला बड़ा झटका!! रोहित शर्मा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एनरिक नॉर्तजे के हाथ लगी पहली सफ़लता| फुल लेंथ की डाली हुई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने बस मिड ऑन की ओर चिप किया| गेंद की गति इतनी थी कि बल्ले के निचले भागकर पर लगकर सीधा मिड ऑन की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद शार्दूल ठाकुर जिन्होंने कोई ग़लती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 25/1 मुंबई, जीत के लिए 88 गेंद पर 135 रन चाहिए|

5.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: What steps are political parties taking on child marriage?