Sakshi Dhoni Wave to MS Dhoni Reaction Viral, CSK vs SRH IPL 2026: चेपॉक का मैदान, पीली जर्सी का समंदर और हवाओं में सिर्फ एक ही गूंज 'धोनी... धोनी'. आईपीएल के इस पूरे सीजन में जिस पल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो सोमवार की शाम आखिरकार हकीकत में बदल गया. चोट के चलते पूरे सीजन मैदान से बाहर रहने वाले 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ड्रेसिंग रूम में नजर आए, बल्कि जब वो चमचमाती पीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे, तो चेपॉक का हर एक कोना खुशी से रो पड़ा. लेकिन इस माहौल के बीच, सोशल मीडिया पर जिस एक चीज ने सबका दिल जीत लिया, वो था धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाला रिएक्शन.
मैच के बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टोली चेपॉक के मैदान पर 'लैप ऑफ ऑनर' मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का शुक्रिया अदा करना के लिए निकली, तो माहौल बेहद भावुक था. हर किसी को लग रहा था कि शायद यह 'थाला' का चेपॉक पर आखिरी सलाम है. धोनी अपने चिर-परिचित शांत अंदाज में हल्की सी मुस्कान लिए टीम के आगे-आगे चल रहे थे. इसी दौरान स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी साक्षी धोनी पर कैमरा जा ठहरा. जब माही अपनी टीम के साथ चक्कर लगाते हुए साक्षी के स्टैंड के करीब पहुंचे, तो साक्षी खुद को रोक नहीं पाईं.
उन्होंने बेहद गर्व और प्यार से मुस्कुराते हुए धोनी की तरफ हाथ हिलाया और अपनी खुशी का इजहार किया. साक्षी के चेहरे पर वो भाव साफ दिख रहे थे, जो एक हमसफर के रूप में उन्होंने धोनी के उतार-चढ़ाव और चोट को करीब से महसूस किया था.
साक्षी का यह खूबसूरत और इमोशनल रिएक्शन पल भर में सोशल मीडिया पर वायरल गया. मैच के दौरान भले ही हैदराबाद के हाथों मिली हार का दर्द धोनी के चेहरे पर एक फीकी मुस्कान के पीछे छुपा था, लेकिन साक्षी के इस जेस्चर ने जैसे उस दर्द को भी भुला दिया. लैप ऑफ ऑनर के दौरान सुरेश रैना से लेकर टीम के युवा खिलाड़ी तक, हर कोई माही के साथ इस पल को कैमरों में कैद करने के लिए बेताब दिखा. मैदान का चक्कर पूरा करने के बाद धोनी ने जो सादगी दिखाई, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो महान क्यों हैं. वो खुद आगे बढ़कर जमीन पर बैठे और ग्राउंड्समैन के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी भी ली.














