MS Dhoni: धोनी ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ विश्व क्रिकेट में मचाई हलचल

MS Dhoni record in IPL: राजस्थान के खिलाफ मैच में धोनी केवल 16 रन ही बना सके लेकिन उन्होंने अपनी छोटी पारी के दौरान एक खास कमाल कर दिखाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Most Six-hitting innings in IPL, धोनी ने रचा इतिहास

MS Dhoni record: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में धोनी ने 17 गेंद पर 16 रन की पारी खेली, अपनी छोटी सी पारी के दौरान धोनी ने एक छक्का लगाने का कमाल किया. एक छक्का लगाकर धोनी ने टी20 क्रिकेट में 350 छक्का लगाने में सफल हो गए. धोनी भारत की ओर से टी-20 में 350 छक्का लगाने वाले  संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. एक ओर जहां धोनी ने टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के लगाने का कमाल किया तो वहीं दूसरी ओर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसने फैन्स को चौंका कर रख दिया है. धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा पारियों में कम से कम एक छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. धोनी की आईपीएल में 136 पारियां ऐसी रही है जिसमें सीएसके कप्तान ने कम से कम एक छक्का लगाने का कमाल किया है. ऐसा कर धोनी ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. रोहित ने अबतक 135 पारियां आईपीएल (IPL) में ऐसी खेली है जिसमें कम से कम एक छक्का उन्होंने लगाया है. (MS Dhoni Creates HISTORY, Breaks Massive All-Time IPL)

कम से कम एक छक्के के साथ सबसे अधिक आईपीएल पारियां खेलने वाले बल्लेबाज (Rohit Sharma vs MS Dhoni Stats Comparison in IPL)

136 पारी: एमएस धोनी 
135 पारी: रोहित शर्मा
134 पारी: विराट कोहली

T20 इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर (MOST SIXES IN T20 HISTORY BY INDIAN CRICKETERS)

रोहित शर्मा - 542 (446 पारी)
विराट कोहली - 434 (393 पारी)
सूर्यकुमार यादव - 368 (297 पारी)
संजू सैमसन - 350 (291 पारी)
एमएस धोनी - 350 (355 पारी)

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से शिकस्त दी. यह राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन का अंतिम मैच था, जिसे उन्होंने दमदार अंदाज में जीतकर विदाई ली. चेन्नई द्वारा दिए गए 188 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए और इस दौरान अपने टी20 करियर का 350वां छक्का भी लगाया, लेकिन अंतिम ओवर में वो भी आउट हो गए। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
YouTuber Jyoti Malhotra Latest News: ज्योति की Whatsapp Chat से बड़ा खुलासा | Khabron Ki Khabar