मोहसिन नकवी, PCB की फिर बेइज्जती? खिलाड़ी के बाद अब कमेंटेटर ने IPL के लिए छोड़ा PSL

Commentator Nick Knight Named In IPL and PSL Commentary Panel: इंग्लैंड के पूर्व स्टार निक नाइट को कुछ दिन पहले पीएसएल कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया था. अब स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल कमेंट्री पैनल में भी उनका नाम है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Nick Knight Will Leave PSL for IPL

पाकिस्तान सुपर लीग की शुक्रवार 26 मार्च से हो चुकी है. सीजन ओपनर में लाहौर कलंदर्स ने गद्दाफी स्टेडियम हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से हरा दिया. पीएसएल की शुरुआत काफी फीकी रही. कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई, फैंस को स्टेडियम में एंट्री नहीं मिली. मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के चलते उपजे संकट से दुनिया के कई देश तेल और गैस संकट का सामना कर रहे हैं. इसी से जूझते पाकिस्तानी सरकार ने ईंधन बचाने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं. हालांकि, पीएसएल में केवल इसी को लेकर बवाल नहीं मचा हुआ है, बल्कि खिलाड़ियों का इस लीग को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग को चुनना भी एक मुद्दा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने चेतावनी भी दी है, लेकिन शायद इसका कोई असर पड़ नहीं रहा है.

अब इसमें कमेंटेटर भी शामिल हो गए हैं. इंग्लैंड के पूर्व स्टार निक नाइट को कुछ दिन पहले पीएसएल कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया था. अब स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल कमेंट्री पैनल में भी उनका नाम है. हालांकि, वो अभी तक भारत नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है कि वो जल्द ही आईपीएल से जुड़ेंगे. 

Advertisement

जब बात क्षमता, कमाई, लोकप्रियता और प्रभाव की आती है तो आईपीएल और पीएसएल में जमीन-आसमान का फर्क है. यही वजह है कि पीएसएल का अनुबंध होने के बावजूद खिलाड़ी आईपीएल को प्राथमिकता दे रहे हैं. जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी, श्रीलंका के दसुन शनाका, ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन और वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती वे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पीएसएल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा और आईपीएल में शामिल हो गए.

मुजरबानी, जिन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 89 टी20 मैच खेले हैं, वेस्टइंडीज के स्टार गेंदबाज शमार जोसेफ की जगह 11 मिलियन पाकिस्तानी रुपये में पीएसएल की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड में शामिल हुए थे, लेकिन मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड छोड़ दिया और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम में शामिल हो गए. मुजरबानी ने केकेआर में मुस्तफिजुर रहमान की जगह ली, जिन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों के बाद टीम से रिलीज कर दिया गया था.

Advertisement

ठीक इसी तरह पीएसएल का हिस्सा श्रीलंका के टी20 कप्तान दसुन शनाका भी राजस्थान रॉयल्स में इंजर्ड सैम करन की जगह शामिल हुए. आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रहे शनाका को पीएसएल की लाहौर कलंदर्स ने 75 लाख पाकिस्तानी रुपये में खरीदा था.

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन पीएसएल 2026 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने निजी कारणों की वजह से लीग से अपना नाम वापस ले लिया और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में इंजर्ड तेज गेंदबाज नाथन एलिस की जगह ली. मुजरबानी, शनाका और स्पेंसर ने बता दिया कि आईपीएल के सामने पीएसएल किसी भी मामले में कहीं नहीं ठहरती. पिछले सीजन में भी दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश पीएसएल में पेशावर जालमी का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस के साथ करार किया था.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: MS Dhoni चोटिल होकर बाहर, अश्विन ने बताया अब किस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी CSK

यह भी पढ़ें: IPL 2026 RCB vs SRH Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव, जानें सब कुछ

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran ने मिसाइल पर किसके लिए लिखा 'THANK YOU'? | PM Modi | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article