मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने पर क्या बोले पूर्व कप्तान अज़हरुद्दीन?

Mohammed Azharuddin on Mustafizur Rahman: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वो गलत हो रहा है और बोर्ड ने कोई गलत फैसला नहीं लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Mustafizur Rahman: मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर किए जाने पर क्या बोले पूर्व कप्तान अज़हरुद्दीन?

Mohammed Azharuddin on Mustafizur Rahman: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निर्देश पर इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया. बीसीसीआई ने भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह कदम उठाया. पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. उनका बेस प्राइस दो करोड रुपए था. चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद केकेआर इस 30 वर्षीय गेंदबाज को अपनी टीम से जोड़ने में सफल रहा था. वहीं भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने इस मामले पर बोर्ड का समर्थन किया है.

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वो गलत हो रहा है और बोर्ड ने कोई गलत फैसला नहीं लिया है. मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने कहा,"बांग्लादेश में जो हो रहा है, वो गलत हो रहा है. बोर्ड ने कोई गलत फैसला नहीं लिया है." मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने आगे कहा,"बोर्ड ने कुछ भी गलत नहीं किया है. बांग्लादेश में जो हो रहा है वह अच्छा नहीं है. लेकिन खेल में, यह अलग है. हालांकि, बोर्ड ने जो भी निर्णय लिया है, वह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के लोगों से बात करने के बाद ही लिया होगा."

बीसीसीआई ने कहा कि 26 मार्च से शुरू होने वाली लीग में जरूरत पड़ने पर केकेआर को उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी का चयन करने की अनुमति होगी. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा,"बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने को कहा है. जरूरत पड़ने पर वह उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी के चयन के लिए कह सकते हैं. अगर वह अनुरोध करते हैं तो बीसीसीआई उन्हें किसी अन्य खिलाड़ी को अपनी टीम से जोड़ने की अनुमति देगा." सैकिया से जब पूछा गया कि बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को ऐसा करने के लिए क्यों कहा है, तो उन्होंने कहा,"हाल ही में हुई घटनाओं के कारण."

Advertisement

केकेआर ने बाद में कहा कि उसने बीसीसीआई के निर्देश पर कार्रवाई की है. फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा,"कोलकाता नाइट राइडर्स पुष्टि करता है कि आईपीएल के नियामक बीसीसीआई-आईपीएल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है." केकेआर ने कहा,"भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निर्देश पर उचित प्रक्रिया और परामर्श के बाद (खिलाड़ी को) रिलीज कर दिया गया है."

बांग्लादेश में हाल ही में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या और वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता के मद्देनजर बांग्लादेशी क्रिकेटर की भागीदारी को लेकर बीसीसीआई पर दबाव बढ़ता जा रहा था. रहमान को टीम में रखने के कारण केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था. 

Advertisement

सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ नेताओं ने मौजूदा परिदृश्य में गेंदबाज को टीम में शामिल करने के फैसले पर सवाल उठाए थे. रहमान 2016 से आठ बार आईपीएल में खेल चुके हैं. उन्होंने केवल 2019 और 2020 में टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया था. वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं. तीन बार के चैंपियन केकेआर ने पहली बार उन्हें अपनी टीम से जोड़ा था.

यह भी पढ़ें: क्या भारत में T20 वर्ल्ड कप मैच के खेलेगी बांग्लादेश? BCCI अध्यक्ष ने कही ये बात

यह भी पढ़ें: मुस्तफिजुर के आईपीएल निकाला से बांग्लादेश घबराया, T20 वर्ल्ड कप के लिए की बड़ी मांग

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल में जमीन से 4 मंजिल नीचे कैसे छिपे हैं लोग? देखें NDTV की Ground Report