वर्ल्ड कप 2027 के लिए गौतम गंभीर के लिए मोहम्मद कैफ की चेतावनी, बोले- कोहली-रोहित नहीं, इसके बिना चैंपियन बनना मुश्किल

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आगाज अगले साल 2 अक्टूबर से होने वाला है. भारत ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2011 में धोनी की कप्तानी में जीता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गंभीर के लिए कैफ की चेतावनी

वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो चुकी है. भारतीय टीम मैनेजमेंट अब ऐसे खिलाड़ियों को तैयार कर रहा है जो अगले साल वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा हो सकते हैं. वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच कोहली और रोहित के खेलने और न खेलने को लेकर भी काफी बातें होते रहती है. लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने गौतम गंभीर एंड कंपनी को वर्ल्ड कप 2027 के लिए एक चेतावनी दी है. कैफ ने उस एंगल पर बात की है जिसके बिना भारत का वनडे वर्ल्ड कप में चैपियन बनना मुश्किल है. 

उन्होंने बताया कि साउथ अफ्रीका में खेलने की स्थितियां अब बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई हैं. कैफ ने कहा कि बॉलिंग अटैक की क्वालिटी में अंतर ही तय करेगा कि कौन जीतेगा. कुछ दूसरे मैचों के अलावा, इस बड़े इवेंट के दोनों सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी साउथ अफ्रीका करेगा. केप टाउन, सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग इन तीन अहम मैचों के वेन्यू होंगे.

हिंदुस्तान स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कैफ ने कहा, "साउथ अफ्रीका में हालात बहुत बेहतर हो गए हैं, वहां कई पिचें बल्लेबाजी के लिए अच्छी हैं. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि गेंदबाज हावी रहेंगे.  मुझे लगता है कि बल्लेबाज हावी रहेंगे, इसलिए जिस टीम के पास बेहतर गेंदबाज होंगे, वह अच्छा प्रदर्शन करेगी"

उन्होंने आगे कहा, "सबकी नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर हैं, मुझे लगता है कि वे अच्छा खेलेंगे,  अगर भारत को जीतना है, तो बॉलिंग और फील्डिंग को ठीक करना होगा. ये दो अहम पहलू हैं." कैफ ने टीम के सामूहिक प्रयास पर जोर दिया और कहा कि अकेले कोहली भारत के लिए वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते.

Advertisement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपनी बात रखते हुए कहा, "विदेश में कोई एक खिलाड़ी आपको वर्ल्ड कप नहीं जिता सकता, कोहली मुख्य खिलाड़ी हैं, लेकिन दूसरे खिलाड़ियों को भी मदद करनी होगी." कैफ ने 2003 के वनडे वर्ल्ड कप का उदाहरण दिया, जिसमें भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर रनर-अप रहा था, सचिन तेंदुलकर को 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' चुना गया था.

कैफ ने बताया, "तेंदुलकर हमारे मुख्य बल्लेबाज थे, लेकिन अगर आप मैच देखें, तो दूसरों ने भी योगदान दिया था. युवराज ने अहम रन बनाए, मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ़ नाबाद अर्धशतक लगाया, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने रन बनाए, आशीष नेहरा ने इंग्लैंड के खिलाफ़ मैच जिताने वाला स्पेल डाला, जहीर खान ने अच्छी गेंदबाज़ी की और जवागल श्रीनाथ हमारे सीनियर गेंदबाज थे. गांगुली की कप्तानी शानदार थी और इसका बहुत सारा श्रेय उन्हें जाता है." अगले साल यह बड़ा इवेंट 2 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें | आदित्य नंबर-1, अर्शदीप टॉप-3 में, नेशनल ओपन एथलेटिक्स में सबसे लंबा भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

यह भी पढ़ें | 'वैभव से जो टकराएगा, टूट जाएगा...' गौतम गंभीर एंड कंपनी पर भड़के सूर्यवंशी के बचपन के कोच

यह भी पढ़ें | 'वैभव से जो टकराएगा, टूट जाएगा...' गौतम गंभीर एंड कंपनी पर भड़के सूर्यवंशी के बचपन के कोच

Featured Video Of The Day
महिला पत्रकार को धक्का देकर फंस गए Rahul Gandhi?

Topics mentioned in this article
Mohammad Kaif
Gautam Gambhir
India Vs West Indies 2026
Virat Kohli
Rohit Gurunath Sharma
ICC Cricket World Cup 2027
Cricket