IPL 2026: 'अगले स्तर पर जाने को तैयार', वैभव सूर्यवंशी को लेकर मोहम्मद कैफ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, फैंस के बीच मची हलचल

Mohammad Kaif on Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहतरीन लय में दिखाई दिए. वैभव ने पावरप्ले में ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का खूब मनोरंजन किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mohammad Kaif on Vaibhav Suryavanshi:

Mohammad Kaif on Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया. भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव की जमकर तारीफ की है. कैफ वैभव की चेन्नई के खिलाफ खेली गई अर्धशतकीय पारी से खासा प्रभावित नजर आए. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "पिछले सीजन में मुझे लगा था कि वैभव सूर्यवंशी को बहुत जल्दी हाइप मिल रही है. एक पुराने जमाने का क्रिकेटर होने के नाते, मेरा मानना ​​है कि युवा खिलाड़ियों को तेजी से आगे बढ़ाने में कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. हालांकि, एक साल बाद, मुझे लगता है कि वह अगले स्तर पर जाने के लिए तैयार हैं. 15 साल का यह लड़का मनोरंजन कर सकता है और मैच जिताने वाली पारियां खेल सकता है."

वैभव सूर्यवंशी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहतरीन लय में दिखाई दिए. वैभव ने पावरप्ले में ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का खूब मनोरंजन किया. वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 15 गेंदों में पूरा किया. वह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. वैभव ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए.

वैभव ने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 6.2 ओवर में 75 रन जोड़े. वैभव की दमदार पारी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई से मिले 128 रनों के लक्ष्य को महज 12.1 ओवर में हासिल कर लिया. यशस्वी 36 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ध्रुव जुरैल ने 18 रनों का योगदान दिया.

Advertisement

आईपीएल 2025 में भी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा था. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था. वह आईपीएल इतिहास का दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे. 7 मुकाबलों में वैभव ने 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे.

Featured Video Of The Day
UP Crime News: प्यार में पागल पत्नी ने पति को दी मौत! लाश के साथ सोई, फिर जो हुआ... #amroha