भारत की जीत पचा नहीं पा रहे मोहम्मद आमिर, टीम इंडिया के तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर ऐसे किया रिएक्ट

Mohammad Amir Reaction After India Won T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड द्वारा दिया गया गिफ्ट बताया है और कीवी टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mohammad Amir Reaction

Mohammad Amir Reaction on Team India Winning T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड द्वारा दिया गया गिफ्ट बताया है और कीवी टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं. आमिर ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर के फैसलों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके गलत फैसलों की वजह ने भारत विश्व कप जीत गया. मोहम्मद आमिर ने हर बड़े मौकों पर भारतीय टीम की हार की भविष्यवाणी की थी और हर मैच के बाद वह झूठे साबित हुए थे. 

पाकिस्तान के एक टीवी शो पर मोहम्मद आमिर ने कहा,""न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को श्रेय. वे वाइड गेंदबाजी कर रहे थे और वहां से छक्के लग रहे थे. न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में किए गए बदलाव मुझे समझ नहीं आए. जब टीम को पता था कि अभिषेक शर्मा स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, तब भी स्पिन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया गया." 

उन्होंने कहा,"मैंने न्यूजीलैंड को कभी इतने दबाव में नहीं देखा. मैं 2005 से उन पर नज़र रख रहा हूं लेकिन मैंने उन्हें कभी दबाव में नहीं देखा." पाकिस्तानी गेंदबाज ने माना कि भारत ने इस मैच में साबित कर दिया कि सिर्फ गेंदबाज नहीं, बल्लेबाज भी बड़े टूर्नामेंट जीता सकते हैं.

इसके अलावा इसी शो का एक वीडियो उनका और वायरल है, जिसमें उसने पूछा जा रहा है कि आमिर भाई भारत जीत गया आप क्या कहेंगे, इस पर पूर्व गेंदबाज ने अपना आपा खोते हुए कहा,"भारत जीत गया. यह ठीक है. वे ट्रॉफी को मेरे घर नहीं लाएंगे. वे इसे अपने घर ले जाएंगे और जश्न मनाएंगे. ठीक है, बहुत बढ़िया." 

Advertisement

पाकिस्तानी गेंदबाज माना कि भारत ने इस मैच में साबित कर दिया कि सिर्फ गेंदबाज नहीं, बल्लेबाज भी बड़े टूर्नामेंट जीता सकते हैं.

आमिर ने भारत के सेमीफाइनल और फाइनल में न पहुंचने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराते हुए न सिर्फ फाइनल में पहुंची, बल्कि फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीता. भारत की जीत के बाद आमिर को सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. संजू सैमसन के 89 रन, अभिषेक शर्मा के 52 रन, ईशान किशन के 54 रन और शिवम दुबे के 26 रन की मदद से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे.

256 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4, और अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला. संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: 'मुझे 10 ट्रॉफी जीतनी है...' हार्दिक पांड्या ने चैंपियन बनने के बाद किया बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें: Sanju Samson: 'मेरे बेटे को लोगों ने डिस्टर्ब किया...' भारत के चैंपियन बनने पर संजू सैमसन के पिता ने दिया बड़ा बयान

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान की Sejjil Missile का दम! Dancing मिसाइल कितनी खतरनाक है? | Iran Israel US War | Breaking News
Topics mentioned in this article