Mohammad Amir on Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में कौन विजेता होगा इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भविष्य़वाणी की है. आमिर ने एक बार फिर भारत को खिताब का दावेदार नहीं बताया है. आमिर ने पाकिस्तान के टीवी शो हारना मना है में भारत और T20 वर्ल्ड कप में उनके भविष्य के बारे में एक नई भविष्यवाणी की. आमिर ने माना है कि टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल मैच जीतना मुश्किल होगा.
आमिर ने कहा, "अगर मैं क्रिकेट के नज़रिए से देंखू, तो भारत अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है. उनकी फील्डिंग देखो.. उन्होंने कम से कम 3-4 कैच छोड़े हैं और फील्ड पर फंबल किया है. बुमराह को छोड़कर हर बॉलर ने रन दिए हैं. मैंने कहा था कि हार्दिक पंड्या कभी बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा परफॉर्म नहीं करते. उन्होंने अपने 4 ओवर में 40 रन दिए. वेस्ट इंडीज़ ने भी वरुण चक्रवर्ती को आउट किया और सेमीफ़ाइनल में टीमें स्पिनरों के खिलाफ़ अच्छा खेलती .मेरा मानना है कि भारत अभी भी टूर्नामेंट में हॉट फेवरेट नहीं है"
भारत-इंग्लैंड, किसमें कितना है दम
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड दमदार रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 10 विकेट से रौंदा था.
टीम इंडिया के सामने अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी, तो इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.














