150 की दनदनाती स्पीड से बल्लेबाजों को दहलाने वाला स्टार दिल्ली की नैया पार लगाने को तैयार, जानें IPL प्रदर्शन

मिचेल स्टार्क को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शिरकत करते ने की अनुमति मिल गई है. पिछले कुछ समय से कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रहे स्टार्क अब पूरी तरह से फिट हैं और आईपीएल में आग उगलने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mitchell Starc

Mitchell Starc Cleared To Play For Delhi Capitals IPL 2026: क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में शिरकत करने की अनुमति मिल गई है. पिछले कुछ समय से कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रहे स्टार्क अब पूरी तरह से फिट हैं और आईपीएल में आग उगलने के लिए तैयार हैं. उम्मीद जताई जा रही है वह दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक मई को खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली की तरफ से मैदान में उतर सकते हैं. 

Cricket.com.au की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 'उम्मीद है स्टार्क भारत में अपनी ट्रेनिंग का बोझ धीरे-धीरे आगे बढ़ाएंगे. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले में वह एक मई को सीजन के पहले मैच की राह पर हैं.'

आईपीएल में 150 की दनदनाती स्पीड गेंदबाजी करते हैं स्टार्क 

मिचेल स्टार्क का नाम उन चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार है, जो आईपीएल में लगातार 145 से 150 की दनदनाती स्पीड से गेंदबाजी करने में माहिर हैं. खबर लिखे जाने तक 36 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने आईपीएल में कुल 51 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 49 पारियों में 23.12 की औसत से 65 सफलता हाथ लगी है. 

मिचेल स्टार्क के नाम आईपीएल में एक बार पांच और दो बार चार विकेट लेने का कारनामा है. 35 रन खर्च पांच विकेट एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. 

Advertisement

अंकतालिका में पांचवें पायदान पर काबिज है दिल्ली

टूर्नामेंट के 32 मुकाबले बीत जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के हालात कुछ खास ठीक नहीं हैं. टीम ने कुल छह मुकाबले खेले हैं. इस बीच उसे तीन मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि इतने ही मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. मौजूदा समय में डीसी की टीम छह (-0. 130) अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें पायदान पर काबिज है. 

यह भी पढ़ें- MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ भिड़ंत से पहले दुख के सागर में डूबी चेन्नई की टीम, स्टार गेंदबाज की मां का हुआ निधन
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
अरिजीत सिंह के पिता पहुंचे मुर्शिदाबाद में पोलिंग बूथ, वोट डालकर कह डाली बड़ी बात?
Topics mentioned in this article