पाकिस्तान की टीम में पड़ी फूट, खिलाड़ियों ने माइक हेसन के खिलाफ किया विद्रोह, दर्ज कराई शिकायत

माइक हेसन के कठोर रवैये और बिना परामर्श के लिए गए फैसलों ने ड्रेसिंग रूम में अशांति पैदा कर दी थी. यह भी दावा किया जा रहा है कि वह टीम के कप्तान आगा सलमान से बिना कोई परामर्श लिए महत्वपूर्ण मामलों पर फैसले सुनाते थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कप्तान आगा सलमान और कोच माइक हेसन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 'सुपर 8' चरण से ही बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मचा हुआ है. दिन प्रतिदिन ग्रीन टीम से कुछ ना कुछ खबरें निकलकर सामने आ रही हैं. अब जो खबर सामने आ रही है. उसे सुन हर कोई हैरान है. जियो सुपर ने अपने सूत्रों के हवाले से दावा करते हुए बताया है कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मौजूदा कोच माइक हेसन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था.  रिपोर्ट में कहा गया है, 'टूर्नामेंट के दौरान कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कोच के व्यवहार को देखते हुए शिकायत करने के लिए पीसीबी के अधिकारियों से संपर्क किया था.'

अंदरूनी सूत्रों की माने तो हेसन के कठोर रवैये और बिना परामर्श के लिए गए फैसलों ने ड्रेसिंग रूम में अशांति पैदा कर दी थी. यह भी दावा किया जा रहा है कि वह टीम के कप्तान आगा सलमान से बिना कोई परामर्श लिए महत्वपूर्ण मामलों पर फैसले लेते थे. यहीं नहीं हेसन टीम प्रबंधन के सभी पहलुओं में हस्तक्षेप करते थे. 

हेसन के व्यवहार की हो रही है समीक्षा

रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि हेसन के व्यवहार की समीक्षा की जा रही है. 'वरिष्ठ अधिकारी वर्तमान में टीम के साथ उनके आचरण की समीक्षा कर रहे हैं. कोच के साथ विस्तृत चर्चा करने से पहले दौरे के रिपोर्ट की जांच करने की उम्मीद है.'

विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि चयन समिति और कप्तान सलमान अली आगा दोनों ही हेसन के अधिकारों को चुनौती देने में असमर्थ थे. हेसन कथित तौर पर टीम के सभी मामलों पर पूर्ण रुप से अपना नियंत्रण रखते थे. 

Advertisement

हेसन को नहीं किया जा सकता है बर्खास्त

हालांकि, हेसन को बर्खास्त नहीं किया जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है, 'हेसन ने पीसीबी के साथ दो साल का अनुबंध किया है और बोर्ड मुख्य कोच को उनके पद पर बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.'

यह भी पढ़ें- VIDEO: एडन मार्करम को दिया गया गलत आउट? डेरिल मिचेल के करिशमाई कैच पर मचा बवाल

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: भारत ने ईरान से तेल खरीदने की पुष्टि की | Crude Oil | Breaking News
Topics mentioned in this article