MI vs RR: IPL के 1000वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से दी मात

MI vs RR : आईपीएल इतिहास के 1000में मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया है. रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने आखिरी ओवर में राजस्थान पर ज़बरदस्त जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
MI vs RR Live Updates:
नई दिल्ली:

MI vs RR : आईपीएल इतिहास के 1000में मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया. रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने आखिरी ओवर में राजस्थान पर ज़बरदस्त जीत दर्ज की. मुंबई की ओर से आखिरी ओवर की लगातार 3 गेंदों पर छक्के जड़कर टिम डेविड ने राजस्थान के जबड़े से जीत छीन ली. मुंबई के लिए टिम डेविड ने 14 गेंद में 45 रनों की पारी खेली और मुंबई को आखिर में जीत दिला दी. वहीं राजस्थान की ओर से रविचंद्रन अश्विन को 2, संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट को 1-1 विकेट मिला. 

इससे पहले राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 212/7 रन बनाए. राजस्थान की तरफ से यशस्वी जयसवाल ने 53 गेंद में सैंकड़ा जमाया. इसी के साथ वे इस आईपीएल सीज़न में शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बने.  उनसे पहले वेंकटेश अय्यर (केकेआर) ने भी शतक जमाया था. मैच में यशस्वी जयसवाल ने सबसे ज्यादा 124 रन बनाए. मुंबई की ओर से अर्शद खान को 3 और पियूष चावला को 2 विकेट मिले.

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI):

 यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI):

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान


 



Featured Video Of The Day
Israel Iran War BREAKING: ईरान युद्ध में बड़ा हमला! America ने Tehran-Karaj B1 पुल उड़ाया, 8 मौतें