टूटा विवियन रिचर्ड्स का महारिकॉर्ड, मार्को यान्सन ने टेस्ट क्रिकेट में रच दिया इतिहास, हैरत में विश्व क्रिकेट

Marco Jansen record: गुवाहटी टेस्ट में में यान्सन  के अलावा सेनुरन मुथुसामी ने कमाल की पारी खेली और 109 रन बनाए, साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का स्कोर बनाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Marco Jansen record in Test मार्को यान्सन का धमाका
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मार्को यान्सन ने गुवाहटी टेस्ट में भारत के खिलाफ 93 रन की पारी खेलते हुए सात छक्के लगाए
  • यान्सन ने भारत के खिलाफ टेस्ट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया
  • मार्को यान्सन ने विवियन रिचर्ड्स का 1974 का छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IND vs SA, 2nd Test: मार्को यान्सन ने गुवाहटी टेस्ट मैच में शानदार 93 रन की पारी खेली, अपनी 93 रन की पारी में मार्को यान्सन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यान्सन भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अपनी 93 रन की पारी में यान्सेन ने 7 छक्के लगाए. मार्को ने केवल 91 गेंद का सामना किया. इसके अलावा यान्सन भारत के खिलाफ एक टेस्ट इनिंग में भारत में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने विवियन रिचर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. विव रिचर्ड्स ने साल 1974 में दिल्ली टेस्ट मैच के दौरान अपनी एक पारी के दौरान 6 छक्के लगाए थे. 

एक टेस्ट इनिंग में भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के

7 - मार्को जेनसन, गुवाहाटी, 2025
7 - शाहिद अफरीदी, लाहौर, 2006
6 - विव रिचर्ड्स, दिल्ली, 1974
6 - मैथ्यू हेडन, चेन्नई, 2001
6 - शाकिब अल हसन, चटगाँव, 2022
6 - शाहिद अफरीदी, फैसलाबाद, 2006

भारत के खिलाफ एक टेस्ट इनिंग में भारत में सबसे ज़्यादा छक्के

7 - मार्को जेनसन, गुवाहाटी, 2025
6 - विव रिचर्ड्स, दिल्ली, 1974
6 - मैथ्यू हेडन, कोलकाता, 2001

इसके साथ-साथ मार्को यान्सन टेस्ट में भारत के खिलाफ नंबर 9 पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. इस नंबर पर सबसे ज्यादा रन की पारी भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के  इयान स्मिथ के नाम है. इयान स्मिथ ने 1990 में भारत के खिलाफ ऑकलैंड टेस्ट मैच में नंबर 9 पर बैटिंग करते हुए 173 रन की पारी खेली थी. 

टेस्ट में भारत के खिलाफ नंबर 9 बैटर का सबसे बड़ा स्कोर
173 - इयान स्मिथ  (ऑकलैंड, 1990)
102* - लांस क्लूजनर (केपटाउन, 1997)
99 - मिशेल स्टार्क (मोहाली, 2013)
93 - मार्को यान्सन (गुवाहाटी, 2025)*

Advertisement

एक टेस्ट पारी में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज की ओर से सबसे ज़्यादा छक्के

7 - मार्को जेनसन, गुवाहाटी, 2025
5 - जैक्स कैलिस, सेंचुरियन, 2010
5 - एबी डिविलियर्स, सेंचुरियन, 2010
4 - डीन एल्गर, विशाखापत्तनम, 2019

बता दें कि गुवाहटी टेस्ट में में यान्सन  के अलावा सेनुरन मुथुसामी ने कमाल की पारी खेली और 109 रन बनाए, यान्सन और मुथुसामी की पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का स्कोर खड़ा किया है. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War | देर रात अमेरिकी बमों से दहला Tehran | Trump | Mojtaba Khamenei | Netanyahu | BREAKING
Topics mentioned in this article