लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ दीपक हूडा ने अपना खाता खोला!!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे की इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 5 ओवर के बाद 45/2 लखनऊ|

4.5 ओवर (0 रन) अहो!! शानदार फील्डिंग हसरंगा के द्वारा देखने को मिली!!! अपनी टीम के लिए चार रन बचाए!! उड़ता हुआ हसरंगा दिखा हमें यहाँ पर| अपने दाएं ओर हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से गेंद को रोक दिया और एक निश्चित चौका टीम के लिए बचाया|

4.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|

दीपक हूडा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

4.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! कॉट शाहबाज अहमद बोल्ड जोश हेज़लवुड| खतरनाक दिख रहे वोहरा को भी बैंगलोर ने पवेलियन भेज दिया| दो गेंदों पर दस रन देने के बाद जोश ने की जोशीली वापसी! 19 रन बनाकर वोहरा लौटे पवेलियन| हार्ड लेंथ गेंद जिसे लेग साइड पर पुल तो किया लेकिन उछाल को परख नहीं पाए| बल्ले के उपरी हिस्से पर लगकर कैचिंग मिड विकेट की ओर हवा में गई गेंद जहाँ से शाहबाज़ ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा| 41/2 लखनऊ|

4.2 ओवर (6 रन) छक्का! स्टैंड एंड डेलिवर!! ऑन द अप लगाया गया शॉट!! मिड ऑफ़ के ऊपर से खेला| टाइमिंग शानदार और छह रन हासिल कर लिया|

4.1 ओवर (4 रन) शानदार पिक अप शॉट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

3.6 ओवर (0 रन) पहली दो गेंदों पर दस रन देने के बाद अच्छी वापसी शाहबाज़ द्वारा| एक और डॉट बॉल| इस गेंद को राहुल ने कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ| 31/1 लखनऊ|

3.5 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|

3.4 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

3.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

3.2 ओवर (6 रन) छक्का! ये लगा जले पर नमक!! पिछली गेंद पर जीवनदान मिला और इस गेंद पर सिक्स जड़ दिया दिया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|

3.1 ओवर (4 रन) स्टम्पिंग का मौका लेकिन मिल गया बाई का चौका!! दिनेश कार्तिक ये आपने क्या कर दिया| एक बड़ा मौका दे दिया| अब ये आपको काफी महंगा पड़ सकता है| आगे आकर बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ के साथ साथ कीपर भी बीट हुए और फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई गेंद|

2.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस गेंद पर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन अपने खाते में जोड़ लिया| 20/1 लखनऊ|

2.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

2.5 ओवर (2 रन) बाउंसर!! वाइड और बाई का एक अतिरिक्त रन आया!!! अच्छा स्टॉप डीके द्वारा और बाई के रूप का एक चौका बचाया| ग्लव्स से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई गेंद| एक रन वहां से भी मिला|

2.4 ओवर (0 रन) एक और अच्छी गेंद!! लहराते हुए अंदर आई गेंद| मनन ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

2.3 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|

2.2 ओवर (1 रन) सिंगल ही आएगा इस गेंद पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|

2.1 ओवर (2 रन) बैकफुट से राहुल ने इस गेंद को कवर्स की तरफ पंच कर दिया| एक ही रन हासिल हुआ|

1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला| 13/1 लखनऊ|

1.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी मिलेगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

1.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

1.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

1.2 ओवर (3 रन) शानदार फील्डिंग डीप मिड विकेट की ओर लोमरोर के द्वारा देखने को मिली!!! अपनी टीम के लिए एक रन बचाया| पैड्स लाइन की गेंद पर राहुल ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| शॉर्ट मिड विकेट से लोमरोर भागे तो फाइन लेग बाउंड्री से हर्षल पटेल भागकर आए| दोनों के बीच टकराव हुई| इसी बीच लोमरोर ने डाईव लगकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| फिर तीन दफ़ा की कोशिश के बाद गेंद को अपने हाथ में पकड़ा और कीपर की ओर थ्रो किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर तीन रन ले लिया|

1.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

मनन वोहरा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

0.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट फाफ डु प्लेसिस बोल्ड मोहम्मद सिराज| जिस तरह का स्टार्ट बैंगलोर को चाहिए था वो मिल गया है यहाँ पर| बड़ी मछली जाल में फंसती हुई| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलने गए| मिस टाइम हुए और हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर फाफ ने एक बढ़िया कैच पकड़ लिया| इस विकेट के साथ फाफ की टीम ने मुकाबले में एक शानदार शुरुआत कर ली है| 8/1 लखनऊ, लक्ष्य से 200 रन दूर|

0.5 ओवर (6 रन) छक्का! रन चेज़ का पहला मैक्सिमम!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|

0.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

0.3 ओवर (1 रन) बढ़िया कीपिंग कार्तिक द्वारा!! अपने दाएं ओर डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और चौका बचाया| हाफ स्टॉप हुआ, एक ही रन मिला वो भी लेग बाई के रूप में आया|

0.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

0.1 ओवर (0 रन) पहली ही गेंद पर एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर ने उसे नकार दिया| मिसिंग लेग थी इस वजह से बाल बाल बच गए डी कॉक!! अंदर की तरफ स्विंग होकर आई और पैड्स को जा लगी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

Featured Video Of The Day
Waqf Amendment Bill: Waqf Bill पर Kiren Rijiju का Congress पर कड़ा प्रहार किया | News Headquarter