लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर तैनात, एक ही रन से सहमत होना पड़ेगा| 111/2 लखनऊ, 30 गेंदों पर 39 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (0 रन) एक और अच्छी गेंद| नकल बॉल, ऑफ़ साइड पर खेलने गए लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर कीपर तक गई एक टप्पे के बाद गेंद, रन का कोई मौका नहीं बन सका|

14.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| सीधा फील्डर की तरफ गई बॉल, कोई रन नहीं हुआ|

14.3 ओवर (4 रन) चौका! क्विनी अब गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की दिशा में खेला| गैप मिला और गेंद चार रनों के लिए निकल गई|

14.2 ओवर (2 रन) छोटी गेंद, पुल किया गेंदबाज़ की तरफ| शार्दूल ने अपना दायां हाथ आगे बढाया लेकिन बॉल उसमें फंसी नहीं| लॉन्ग ऑन की तरफ गई जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|

14.1 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद से की है शुरुआत!! लेग साइड पर खेलने गए लेकिन गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे बॉल| कोई रन नहीं|

बोलिंग चेंज! शार्दूल ठाकुर आये हैं...

13.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| फील्डर सीमा रेखा पर तैनात, एक ही रन मिला| 104/2 लखनऊ|

13.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

13.4 ओवर (1 रन) फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद को चिप किया कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 13.3 ओवर की समाप्ति के बाद 101/2 लखनऊ| फ़िलहाल क्रीज़ पर डी कॉक के साथ दीपक हुडा अपनी टीम को धीरे-धीरे जीत की ओर ले जा रहे है| वहीँ दिल्ली के लिए मुकाबले में बने रहने को विकटों का लेना अहम होगा| लखनऊ की टीम को जीत के लिए 39 गेंदों पर 49 रन चाहिए|

फ़ील्डर के द्वारा किया गया थ्रो, पंत के उंगलियों में लगी चोट, फ़िजियो मैदान पर आए...

13.3 ओवर (2 रन) दुग्गी, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए| मिसफील्ड हुई वॉर्नर से और एक की जगह दो रन मिल गए| इसी बीच थ्रो आया जो पन्त के अंगूठे पर जा लगा| मैदान पर फिजियो आते हुए|

13.2 ओवर (1 रन) अच्छी वाप्सी!! फ्री हिट पर रन बचाए| फुल आउट साइड ऑफ़ गेंद जिसे खोदकर कवर्स की तरफ खेला, एक रन के लिए|

13.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

13.1 ओवर (7 रन) नो बॉल्स और छक्का! ओह!! ये तो एक अतिरिक्त गेंद हुई और साथ में छह रन भी मिल गया| हाई फुल टॉस!! बीमर!! हाथ से छूट गई गेंद और बल्लेबाज़ के बल्ले को लगते हुए सीधा थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई छह रनों के लिए| गीली गेंद के कारण हाथों से छूटने लगी है बॉल|

बोलिंग चेंज!! एनरिक नॉर्तजे को बुलाया गया है...

12.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पैडल शॉट लगाया जहाँ से दो रन मिल गया|

12.5 ओवर (2 रन) डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट लगाया तेज़ी से 2 रन लिया|

12.4 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

दीपक हूडा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट कुलदीप यादव बोल्ड ललित यादव| जिस काम के लिए ललित को लाया गया था वो करते हुए| 5 रनों की लुईस की झुझारू पारी का हुआ अंत| ऑफ़ स्पिन गेंद पर पीछे जाकर बड़ा शॉट लगाने गए, टर्न से चकमा खाए, बल्ले के उपरी हिस्से से लगकर हवा में खिल गई गेंद, फील्डर उसके नीचे आये और एक बढ़िया जज कैच लपक लिया|दिल्ली को जिस विकेट की तलाश थी वो यहाँ पर हासिल होती हुई, अब क्या यहाँ से वापसी कर पाएगी पन्त एंड आर्मी?  86/2 लखनऊ, लक्ष्य से 64 रन दूर|

12.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला|

12.1 ओवर (0 रन) बढ़िया फील्डिंग अपनी गेंद पर ललित द्वारा| मिड ऑन की तरफ भागते हुए डाईव लगाईं और गेंद को रोका| सीधे बल्ले से खेला गया था शॉट|

11.6 ओवर (1 रन) फुल बॉल को बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 86/1 लखनऊ|

11.5 ओवर (1 रन) सिंगल से संतुष्ट होंगे, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

11.4 ओवर (4 रन) चौका! इनसाइड आउट शॉट और चौका!! इसी के साथ क्विनी का अर्धशतक भी पूरा हुआ| राहुल के आउट होने के बाद समझदारी के साथ पारी को आगे बढ़ाया है| अब टीम को उनसे मैच को फिनिश करने की उम्मीद होगी| इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और चौके के साथ अपना पचासा पूरा किया|

11.3 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

11.2 ओवर (1 रन) सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

11.1 ओवर (0 रन) कट लगाने गए लेकिन अंदरूनी किनारा लगकर एक टप्पा खाने के बाद कीपर तक गई गेंद| रन नहीं हुआ|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|

10.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

10.4 ओवर (2 रन) नॉट आउट!! विकेट्स मिसिंग!! बच गए बल्लेबाज़, फील्डिंग टीम ने एलबीडबल्यू की अपील की, अम्पायर ने उसे नकार दिया| रिव्यु लिया गया और फैसला उनके हक़ में नहीं गया साथ ही रिव्यु भी गंवाया| लेग स्टम्प की गेंद को स्वीप लगाने गए थे लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे थे गेंद|

10.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

10.2 ओवर (1 रन) छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया जहाँ से एक रन मिल गया|

10.1 ओवर (1 रन) मिस्फील्ड कवर्स की तरफ, गेंद छटकते हुए मिड ऑफ़ की दिशा में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Champions Trophy Final: पूर्व क्रिकेटर Madan Lal ने दी Team India को बधाई | NDTV India