IPL 2026: पंत-गोयनका विवाद पर LSG ने जारी किया नया वीडियो, सोशल मीडिया पर चल रही थी बहस

Rishabh Pant-Sanjiv Goenka Controversy: LSG ने वीडियो शेयर कर संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के बीच विवाद की खबर पर तस्वीर साफ की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rishabh Pant-Sanjiv Goenka Controversy:

Rishabh Pant-Sanjiv Goenka Controversy: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद टीम मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के बीच बातचीत को लेकर उठे विवाद में नया मोड़ सामने आये है. लखनऊ टीम ने सोशल मीडिया पर  एक नया वीडियो जारी कर पूरे मामले की तस्वीर साफ करने की कोशिश की है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. क्लिप में गोयनका और पंत के बीच गंभीर बातचीत होती दिख रही थी, जिसमें कोच जस्टिन लैंगर भी शामिल नजर आए. वीडियो को देखकर कई लोगों ने इसे विवाद या डांट-फटकार के रूप में देखा और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी थी.

LSG ने शेयर किया वीडियो

विवाद बढ़ने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक नया वीडियो शेयर किया. इसमें उसी बातचीत के दूसरे एंगल में गोयनका और पंत को हंसते-मुस्कुराते और सहज अंदाज में बातचीत करते हुए देखा जा सकता है. दोनों के बीच किसी तरह का तनाव नजर नहीं आया, बल्कि माहौल काफी सामान्य दिखा. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "जो कुछ भी आप देखते हैं, वह हमेशा पूरी सच्चाई नहीं होती; यहां मैच के बाद के वो बेरोकटोक पल हैं, जब कैमरे बंद नहीं होते". 

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह दिखाया कि सोशल मीडिया पर अक्सर अधूरी जानकारी के आधार पर चीज़े मान ली जाती हैं. एक छोटे से क्लिप को देखकर पूरे घटनाक्रम का गलत अर्थ निकाल लिया गया, जबकि पूरी वीडियो सामने आने पर सच्चाई अलग नजर आई.

Advertisement

LSG टीम ने दिया साफ संदेश

टीम ने अपने पोस्ट के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि हर दिखने वाली चीज पूरी सच्चाई नहीं होती. इस स्पष्टीकरण के बाद अब यह मामला काफी हद तक शांत होता नजर आ रहा है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमलों से खौफ में इजरायल, टेंट में रहने को मजबूर लोग! ग्राउंड रिपोर्ट