4 years ago

KXIP vs RR, IPL 2020:  हरफनमौला बेन स्‍टोक्‍स (Ben Stokes) और संजू सैमसन (Sanju Samson) की धमाकेदार पारियों की बदौलत राजस्‍थान रॉयल्‍स ने आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के मुकाबले में किंग्‍स इलेवन पंजाब (KXIP vs RR)  को 7 विकेट से बड़े अंतर से हरा दिया. स्‍टोक्‍स ने जहां 26 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से 50 रन बनाए, वहीं संजू ने 25 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से 48 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा रॉबिन उथप्‍पा ने 30, कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने नाबाद 31 (20 गेंद, पांच चौके) और जोस बटलर ने नाबाद 22 (11 गेंद, एक चौका और दो छक्‍के) की पारी खेली. राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 186 रन का लक्ष्‍य 17.3 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. इससे पहले, विस्‍फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल के धमाकेदार 99 (63 गेंद, छह चौके और आठ छक्‍के) और कप्‍तान केएल राहुल के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की बदौलत किंग्‍स इलेवनटीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 185 रन का बड़ा स्‍कोर बनाने में सफल हो गई थी. अबू धाबी के शेख जायद स्‍टेडियम पर राजस्‍थान रॉयल्‍स ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. ओपनर मंदीप सिंह के रूप में किंग्‍स इलेवन का पहला विकेट तो जोफ्रा आर्चर की ओर से फेंके गए पहले ही ओवर में गिर गया लेकिन इसके बाद केएल राहुल और क्रिस गेल ने राजस्‍थान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. राहुल और गेल जब क्रीज पर हों तो स्‍कोर तेजी से बढ़ना ही था और यही हुआ. जहां गेल के शॉट ताकत से भरपूर थे, वहीं राहुल बाउंड्री के लिए टाइमिंग का सहारा ले रहे थे. राहुल 46 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए. टीम का तीसरा विकेट निकोलस पूरन (22) के रूप में गिरा. गेल पारी के आखिरी ओवर में आर्चर को छक्‍का लगाकर 99 रन तक पहुंचे लेकिन इसी स्‍कोर पर अगली गेंद पर बोल्‍ड हो गए. पंजाब का 20 ओवर में स्‍कोर चार विकेट पर 185 रन रहा. राजस्‍थान के लिए जोफ्रा आर्चर और बेन स्‍टोक्‍स ने दो-दो विकेट लिए. 

आज की इस जीत के बाद RR के 13 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं. किंग्‍स इलेवन के भी 13 मैचों में 6 जीत के साथ 12 ही अंक है लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते वह RR से ऊपर चौथे स्‍थान पर है. राजस्‍थान की टीम का स्‍थान इस समय पांचवां है.  (Scorecard)

Oct 30, 2020 23:24 (IST)
KXIP vs RR Live: स्‍टोक्‍स प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित
मैच में दोहरा प्रदर्शन करने वाले बेन स्‍टोक्‍स प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किए गए. उन्‍होंने दो विकेट लेने के अलावा 26 गेंदों पर 50 रन की जोरदार पारी भी खेली.

Oct 30, 2020 23:08 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: सात विकेट से जीता RR
17.4..जॉर्डन की वाइड बॉल...राजस्‍थान रॉयल्‍स में मैच 7 विकेट से जीता. 17.3 ओवर में टारगेट हासिल किया. स्मिथ 31 और बटलर 22 रन बनाकर नाबाद रहे.

Oct 30, 2020 23:03 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: बटलर का 6
17.2..स्‍टोक्‍स, संजू के बाद अब बटलर जड़ रहे जोरदार शॉट, जॉर्डन की गेंद पर सीधा छक्‍का...
Oct 30, 2020 23:01 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: शमी का बेहद महंगा ओवर
16.6..रनों की 'पार्टी' में जोस बटलर शामिल हुए. ओवर की आखिरी गेंद पर चौका. ओवर में बने 19 रन. 17 ओवर के बाद स्‍कोर 175/3. तीन ओवर में केवल 11 रन की जरूरत. कह सकते हैं RR की जीत तय..
Oct 30, 2020 22:58 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: स्मिथ का ओवर में तीसरा 4
16.4.. स्मिथ का एक और चौका. हर शॉट के साथ राजस्‍थान जीत की ओर बढ़ रहा है और प्‍लेऑफ की दौड़ अब बहुत रोचक होती जा रही है.
Oct 30, 2020 22:56 (IST)
KXIP vs RR IPL live score: शमी की लगातार गेंदों पर स्मिथ के चौके
17वां ओवर..शमी के ओवर की पहली दो गेंद पर स्‍टीव स्मिथ ने लगातार जड़े चौके. 
Advertisement
Oct 30, 2020 22:55 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: बटलर का 6
15.6...बटलर का जॉर्डन की बॉल पर 6, ओवर में बने 10 रन, लक्ष्‍य की ओर मजबूती से बढ़ रहा RR, 16 ओवर के बाद 156/3
Oct 30, 2020 22:48 (IST)
15 ओवर के बाद RR का स्‍कोर 146/3. स्मिथ 15 और बटलर1 रन पर. आखिरी पांच ओवर में 40 रन की जरूरत.
Advertisement
Oct 30, 2020 22:43 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: विकेट, संजू सैमसन रन आउट
14.2... संजू सैमसन आज शायद रन आउट ही हो सकते थे. RR को बड़ा झटका, सुचित के डायरेक्‍ट थ्रो और संजू (48 रन, 25 गेंद, चार चौके और तीन छक्‍के)क्रीज पर नहीं पहुंच पाए. तीसरा विकेट गिरा .नए बल्‍लेबाज जोस बटलर.
Oct 30, 2020 22:41 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: स्मिथ का 4
13.6... जॉर्डन की आखिरी गेंद पर थर्डमैन एरिया में स्मिथ का चौका. हर स्‍कोरिंग शॉट के साथ RR लक्ष्‍य की ओर पहुंचता जा रहा है. 14 ओवर के बाद स्‍कोर 144/2. संजू 47 और स्मिथ 15 रन पर.
Advertisement
Oct 30, 2020 22:38 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: अर्धशतक के करीब संजू सैमसन
13.3....संजू के सामने किंग्‍स इलेवन के गेंदबाज असहाय, जॉर्डन की लेग साइड की ओर से जाती गेंद पर चौका.
Oct 30, 2020 22:36 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: संजू का 4
12.6..मुरुगन अश्विन को संजू का बैकवर्ड प्‍वाइंट पर चौका, संजू 40 और स्मिथ 10 रन पर है. 13 ओवर में मजबूती से लक्ष्‍य की ओर बढ़ते हुए RR का स्‍कोर 132/2.

Advertisement
Oct 30, 2020 22:34 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: संजू सैमसन का 6
12.5..मुरुगन अश्विन को संजू का डीप स्‍क्‍वेयन लेग पर छक्‍का. कमाल का शॉट..
Oct 30, 2020 22:30 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: स्मिथ का चौका
11.2...लेग स्पिनर रवि बिश्‍नोई को स्मिथ का 4. RR को स्मिथ से अच्‍छी पारी की दरकार है आज.12 ओवर में 119/2. 
Oct 30, 2020 22:28 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: उथप्‍पा आउट, RR को दूसरा झटका
10.5...मुरुगन अश्विन की गेंद पर फिर छक्‍का लगाने की कोशिश में उथप्‍पा (30 रन, 23 गेंद, एक चौका, दो छक्‍के)आउट, पूरन ने कैच पकड़ा, नए बल्‍लेबाज स्‍टीव स्मिथ.11 ओवर में 112/2.
Oct 30, 2020 22:26 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: उथप्‍पा का छक्‍का
10.4...मुरुगन अश्विन को उथप्‍पा का स्‍लॉग स्‍वीप से छक्‍का. बेहतरीन शॉट
Oct 30, 2020 22:20 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: संजू का छक्‍का..
9.3...रवि बिश्‍नोई की गेंद पर संजू सैमसन का 6, राजस्‍थान 100 रन के पार.लांग ऑफ बाउंड्री पर लगाया जोरदार शॉट.10 ओवर के बाद स्‍कोर 103/1. अगले 10 ओवर में 83 रन की जरूरत.

Oct 30, 2020 22:15 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: संजू का चौका..
8.5..आखिरी गेंद पर संजू का चौका..थर्डमैन की ओर गेंद को ग्‍लाइड किया. फील्‍डर को कोई मौका नहीं. ओवर में 14 रन बने. 9 ओवर के बाद 93/1. दोनों बल्‍लेबाज 21-21 रन पर.
Oct 30, 2020 22:12 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: संजू का छक्‍का..
8.1..अर्शदीप को संजू सैमसन का 85 मीटर लंबा छक्‍का. तेजी से बढ़़ रहा RR का स्‍‍‍‍‍‍कोर
Oct 30, 2020 22:11 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: छठा ओवर, छक्‍का लगाने के बाद स्‍टोक्‍स आउट
7.6...रवि बिश्‍नोई को उथप्‍पा का रिवर्स स्‍वीप से चौका, अर्शदीप की खराब फील्डिंग. 8 ओवर के बाद स्‍कोर 79/1. उथप्‍पा 19 और संजू 9 रन पर.
Oct 30, 2020 22:03 (IST)
KXIP vs RR Live: संजू सैमसन का जॉर्डन का 4
5.6..ओवर की आखिरी गेंद पर सैमसन का चौका, ओवर में बने 12 रन. छह ओवर के बाद स्‍कोर 66/1
Oct 30, 2020 22:00 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: छठा ओवर, छक्‍का लगाने के बाद स्‍टोक्‍स आउट
छठा ओवर, जॉर्डन की पहली गेंद पर स्‍टोक्‍स ने लेग साइड पर जड़ा छक्‍का, इस छक्‍के से उनका अर्धशतक पूरा हुआ लेकिन ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए. स्‍टोक्‍स कै.हुडा बो. जॉर्डन 50 रन (26 गेंद, छह चौके और तीन छक्‍के). नए बल्‍लेबाज संजू सैमसन.
Oct 30, 2020 21:55 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: RR का स्‍कोर 50 रन के पार
4.2....तेजी से बढ़ रहा RR  का स्‍कोर, शमी को स्‍टोक्‍स का चौका...एक्‍स्‍ट्रा कवर और मिडऑन के गेप से बेहतरीन शॉट.पांच ओवर के बाद 54/0. स्‍टोक्‍स 44 रन पर पहुंचे.
Oct 30, 2020 21:51 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: लगातार गेंदों पर स्‍टोक्‍स के छक्‍के
चौथे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर स्‍टोक्‍स ने जड़ दिए बैक-टू-बैक छक्‍के..एम.अश्विन के महंगे ओवर में बने 16 रन. स्‍टोक्‍स 39 और उथप्‍पा 8 रन पर पहुंचे. स्‍कोर 48/0 
Oct 30, 2020 21:50 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: बाउंड्री से ही स्‍कोर बढ़ा रहे स्‍टोक्‍स
3.3..राहुल ने उठाया बड़ा जोखिम. पावरप्‍ले के पहले ही स्पिनर मुरुगन अश्विन को गेंदबाजी पर बुलाया. रिवर्स स्‍वीप से स्‍टोक्‍स का चौका.
Oct 30, 2020 21:47 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: ओवर में स्‍टोक्‍स का दूसरा चौका
2.5..स्‍टोक्‍स का एक और चौका, लेग ग्‍लांस के सहारे गेंद को बाउंड्री के पार भेजा. तीन ओवर के बाद स्‍कोर 32/0 
Oct 30, 2020 21:43 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: अर्शदीप को स्‍टोक्‍स का 4
2.2...आक्रामक तेवर दिखा रहे RR के ओपनर, अर्शदीप की गेंद पर स्‍टोक्‍स का 4...पुल शॉट से स्‍टोक्‍स ने बटोरी यह बाउंड्री
Oct 30, 2020 21:42 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: उथप्‍पा का 6
1.6...शमी को उथप्‍पा का छक्‍का, ओवर में बने 12 रन. दो ओवर के बाद स्‍कोर 21/0. स्‍टोक्‍स 13 और उथप्‍पा 7 रन पर.
Oct 30, 2020 21:37 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: स्‍टोक्‍स का एक और चौका
1.2...स्‍टोक्‍स ने स्‍कोर बढ़ाने की जिम्‍मेदारी ली.शमी की गेंद पर स्‍वीपर कवर एरिया में चौका.ओवर की चौथी गेंद पर स्‍टोक्‍स का मुश्किल कैच मैक्‍सवेल से ड्राप हुआ.
Oct 30, 2020 21:36 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: स्‍टोक्‍स का 4
0.6...स्‍टोक्‍स ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया. मिडऑन क्षेत्र में लगाया चौका, एक ओवर के बाद 9/0.
Oct 30, 2020 21:34 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: RR की पारी शुरू, उथप्‍पा और स्‍टोक्‍स क्रीज पर
राजस्‍थान की उथप्‍पा और स्‍टोक्‍स की जोड़ी क्रीज पर है. किंग्‍स इलेवन के बॉलर हैं अर्शदीप सिंह.
Oct 30, 2020 21:18 (IST)
KXIP vs RR Live: 20 ओवर में किंग्‍स XI का स्‍कोर 185/4
20 ओवर में किंग्‍स इलेवन का स्‍कोर चार विकेट पर 185 रन. मैक्‍सवेल 6 और दीपक हूडा 1 रन बनाकर नाबाद रहे.


Oct 30, 2020 21:14 (IST)
KXIP vs RR Live: 99 के फेर में पड़े क्रिस गेल
19.4..गेल 99 रन पर आउट, जोफ्रा आर्चर ने बोल्‍ड किया. पारी में 63 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और आठ छक्‍के जड़े. नए बल्‍लेबाज दीपक हुुुुडा.
Oct 30, 2020 21:13 (IST)
KXIP vs RR Live: गेल का छक्‍का
19.3..आर्चर को गेल का छक्‍का, 99 रन पर पहुंचे 
Oct 30, 2020 21:11 (IST)
KXIP vs RR Live: गेल के टी20 में 1000 छक्‍के पूरे
18.5..कार्तिक त्‍यागी को गेल का हवाईफायर से 6..यह टी20 में उनका 1000वां छक्‍का. शतक के करीब पहुंचे गेल. 19 ओवर के बाद स्‍कोर 176/3. गेल 92 और मैक्‍सवेल 5 रन.
Oct 30, 2020 21:09 (IST)
KXIP vs RR Live: मैक्‍सवेल का त्‍यागी को चौका..
18.2...कार्तिक त्‍यागी को मैक्‍सवेल का चौका. गेंद कमर से ऊंची थी लिहाजा नोबॉल मिली.
Oct 30, 2020 21:05 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: आउट...निकोलस पूरन का विकेट गिरा
17.6..ओवर की आखिरी गेंद पर पूरन (22 रन, 10 गेंद, तीन छक्‍के) आउट, तेवतिया ने पकड़ा कैच. नए बल्‍लेबाज ग्‍लेन मैक्‍सवेल.
Oct 30, 2020 21:03 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: गेल का हवाई फायर....6
17.4..स्‍टोक्‍स को गेल का छक्‍का. यह उनका पारी का छठा छक्‍का. उनके टी20 में 999 छक्‍के हो चुके हैं.
Oct 30, 2020 21:01 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: पंजाब 150 के पार
17.1 ..स्‍टोक्‍स को गेल का चौका. इस शॉट से पंजाब का स्‍कोर 150 रन के पार.
Oct 30, 2020 21:00 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: पूरन का छक्‍का
16.6 ..पूरन का कार्तिक त्‍यागी के ओवर की आखिरी गेंद पर छक्‍का. ओवर में बने 11 रन. 17 ओवर के बाद 148/2. गेल 73 और पूरन 21 पर
Oct 30, 2020 20:54 (IST)
ओवर में पूरन का दूसरा छक्‍का
15.6 ..पूरन का एरॉन के ओवर में दूसरा छक्‍का, फ्रीहिट के रूप में तोहफे में मिली गेंद पर पूरन ने यह छह रन बटोरे,. 16 ओवर के बाद KXIP का स्‍कोर 137/2.

Oct 30, 2020 20:51 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: निकोलस ने छक्‍के से खोला खाता
15.4..पूरन का एरॉन को जोरदार छक्‍का...गेल तो कहर बरपा रही रहे हैं पूरन भी पीछे नहीं.शॉर्ट बॉल पर दमदार शॉट 
Oct 30, 2020 20:45 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: विकेट!...राहुल बने स्‍टोक्‍स के शिकार
14.4....केएल राहुल (46 रन, 41 गेंद, तीन चौके और दो छक्‍के) आउट, स्‍टोक्‍स की गेंद पर राहुल तेवतिया ने कैच पकड़ा. राजस्‍थान के लिए बड़ी कामयाबी.नए बल्‍लेबाज निकोलस पूरा. 15 ओवर के बाद KXIP का स्‍कोर 123/2. गेल 70 रन पर, पूरन का खाता नहींं खुला.
Oct 30, 2020 20:40 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: गेल का चौका..
13.4....जोफ्रा आर्चर को अब गेल ने मारा चौका..फाइन लेग एरिया में चौका मारा. राहुल-गेल की जोड़ी राजस्‍थान के लिए बनी मुसीबत, ओवर में आए 11 रन, 14 ओवर के बाद स्‍कोर 118/1. गेल 68 और राहुल 45 पर.
Oct 30, 2020 20:38 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: राहुल का चौका..
13.2....जोफ्रा आर्चर को राहुल का चौका ..स्‍लोअर बॉल पर मिडविकट एरिया में चौका.
Oct 30, 2020 20:33 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: छक्‍का...पंजाब का स्‍कोर 100 रन के पार
12.4...तेवतिया को क्रिस गेल ने जड़ा 80 मीटर का छक्‍का. बाउंड्री पर कैच करने की स्‍टोक्‍स की शानदार कोशिश नाकाम. इसी शॉट से स्‍कोर 100 रन के पार,
Oct 30, 2020 20:27 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: छक्‍का...और गेल का अर्धशतक पूरा
10.3...तेवतिया को छक्‍का जड़कर गेल ने पूरा किया अर्धशतक. 34 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्‍के जड़े. ओवर की पांचवीं गेंद पर गेल को मुश्किल चांस मिला, बॉल स्‍टोक्‍स और तेवतिया के बीच गिरी.  
Oct 30, 2020 20:19 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: राहुल का 6
9.2....वाह राहुल....मान गए...कार्तिक त्‍यागी को कमाल का छक्‍का. ऑफ स्‍टंप के थोड़ा सा बाहर थी गेंद.10 ओवर के बाद KXIP का स्‍कोर 81/1. राहुल 33 और गेल 43.
Oct 30, 2020 20:17 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: तेवतिया का कसा हुआ ओवर
लेग स्पिनर राहुल तेवतिया का कसा हुआ ओवर, केवल 2 रन दिए. 8 ओवर के बाद 73/1. 
Oct 30, 2020 20:12 (IST)
Cricket Live Score IPL 2020: गेल का 4 ..
7.2...बेन स्‍टोक्‍स की धीमी गेंद, चकमा खा गए गेल, गेंद बल्‍ले का किनारा लेकर थर्डमैन बाउंड्री से बाहर..8 ओवर के बाद 71/1.
Oct 30, 2020 20:06 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: गेल का 6...
6.4...रिस्‍ट स्पिनर श्रेयस गोपाल आक्रमण पर. गेल ने जड़ा 6....सात ओवर के बाद 63/1. 
Oct 30, 2020 20:04 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: आखिरी गेंद पर राहुल का 4
5.6..राहुल ने एरॉन के ओवर की आखिरी गेंद पर जड़ा चौका. इसी शॉट के पंजाब का स्‍कोर 50 के पार. ओवर में 14 रन बने. पावरप्‍ले (6 ओवर) के बाद स्‍कोर 53/1.
Oct 30, 2020 20:00 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: राहुल का एरॉन को छक्‍का
5.2..राहुल ने एरॉन की शॉर्ट बॉल पर जड़ा 85 मीटर का छक्‍का. गजब के फॉर्म में हैं केएल राहुल.
Oct 30, 2020 19:57 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: गेल का 4
4.4..गेल का चौका. ओवर की दूसरी गेंद पर 4, तीसरी पर 6 और चौथी पर 4...पंजाब का स्‍कोर तेजी से बढ़ रहा. ओवर में बने 14 रन, स्‍कोर 39/1. गेल 27 रन पर पहुंचे.

Oct 30, 2020 19:55 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: गेल का 6
4.3..नवोदित कार्तिक त्‍यागी की कठिन परीक्षा ले रहे गेल, जड़ा छक्‍का. सीधा शॉट स्‍टेंड पर 

Oct 30, 2020 19:54 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: गेल का 4
4.2..गेल का लांग आफ पर चौका, गेंदबाज हैं नवोदित कार्तिक त्‍यागी
Oct 30, 2020 19:54 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: गेल का कैच छूटा रियान पराग से
3.4...एरॉन ने फिर शॉर्ट गेंद की और पुल लगाने की कोशिश में गेल का कैच बाउंड्री पर रियान पराग से छूटा. यह कैच राजस्‍थान को महंगा पड़ सकता है. चार ओवर के बाद स्‍कोर 25/11. गेल 13 और राहुल 7 रन पर  
Oct 30, 2020 19:51 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: गेल का खेल शुरू, जड़ा 6
3.3...एरॉन की गेंद पर गेल का 6, शॉर्ट गेंद से गेल का टेस्‍ट लेने की कोशिश की
Oct 30, 2020 19:46 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: राहुल का 4
2.2...राहुल ने जड़ा चौका..ऑफ स्‍टंप के बाहर की गेंद और राहुल के शॉट से बाउंड्री के बाहर...तीन ओवर के बाद 14/1. राहुल 6 और गेल 4 रन पर 
Oct 30, 2020 19:44 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: गेल ने चौके से खोला खाता
1.6...नए बल्‍लेबाज क्रिस गेल ने चौका लगाकर खाता खोला, गेंदबाज वरुण एरॉन ने इस ओवर में तीन वाइड भी फेंकी. दो ओवर में स्‍कोर 9/1
Oct 30, 2020 19:35 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: विकेट! मंदीप आउट
0.5...राजस्‍थान के जोफ्रा आर्चर कर रहे गेंदबाजी की शुरुआत. ओवर की आखिरी गेंद पर मनदीप (0) आउट, कैच बेन स्‍ट्रोक ने पकड़ा. गोल्‍डन डक के शिकार हुए मनदीप, स्‍कोर एक ओवर के बाद 1/1.
Oct 30, 2020 19:29 (IST)
KXIP vs RR: पंजाब की बैटिंग शुरू, राहुल और मनदीप क्रीज पर
किंग्‍स इलेवन की बैटिंग शुरू हो गई है. केएल राहुल और मनदीप सिंह की जोड़ी क्रीज पर है. 
Oct 30, 2020 19:25 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
किंग्‍स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्‍तान), मंदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, दीपक हुडा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्‍नोई, मोहम्‍मद शमी और अर्शदीप सिंह.
राजस्‍थान रॉयल्‍स: रॉबिन उथप्‍पा, बेन स्‍टोक्‍स, स्‍टीव स्मिथ (कप्‍तान), संजू सैमसन, जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन और कार्तिक त्‍यागी.
Oct 30, 2020 19:09 (IST)
RR टीम में एक बदलाव, एरॉन प्‍लेइंग XI में
राजस्‍थान रॉयल्‍स के एक चेंज करते हुए अंकित राजपूत की जगह वरुण एरॉन को प्‍लेइंग XI में जगह दी है. किंग्‍स इलेवन ने वही टीम बरकरार रखी है जो पिछले मैच में खेली थी.

Oct 30, 2020 19:04 (IST)
KXIP vs RR Live Score 2020: RR ने टॉस जीता, पहले बॉलिंग करेगी
मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. 

https://sports.ndtv.com/hindi/cricket/live-scorecard/kings-xi-punjab-vs-rajasthan-royals-match-50-abu-dhabi-kprr10302020197737
Oct 30, 2020 18:41 (IST)
KXIP vs RR Live: दोनों टीमों के पिछले मैच में RR ने दर्ज की थी रोमांचक जीत
राजस्‍थान और पंजाब का पिछला मैच बेहद रोमांचक रहा था और इसे RR ने चार विकेट से जीता था. क्‍या इस बार स्थिति बदलेगी.
Oct 30, 2020 18:38 (IST)
KXIP vs RR IPL live score 2020: RR को कप्‍तान स्मिथ से होगी खास उम्‍मीद
राजस्‍थान रॉयल्‍स को इस मैच में अपने कप्‍तान से प्रभावी पारी की उम्‍मीद होगी. स्मिथ का बल्‍ला अब तक टूर्नामेंट में खामोश ही रहा है. 12 मैचों में उनके नाम पर इस समय 25.09 के औसत से 276 रन ही दर्ज है.
Oct 30, 2020 18:31 (IST)
हैलो....आपका स्‍वागत है
हैलो, इंडियन प्रीमियर लीग के अंतर्गत किंग्‍स इलेवन पंजाब और राजस्‍थान रॉयल्‍स के मैच की लाइव कवरेज में आपका स्‍वागत है. पंजाब के 'किंग्‍स' ने अब तक 12 मैचों में छह जीत और इतनी ही हार के साथ 12 अंक हासिल किए है और अंकतालिका में वह चौथे स्‍थान पर हैं. 
Featured Video Of The Day
Modi Cabinet ने One Nation, One Election पर लगाई मुहर, कितना व्यावहारिक फैसला?