गर्लफ्रेंड की गुगली पर बोल्ड हुए कुलदीप, मसूरी में शादी और लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

मसूरी में शादी के बाद लखनऊ के एक निजी होटल में कुलदीप, वंशिका की ग्रैंड रिसेप्शन होंगी जिसमें कई वीआईपी समेत करीब 1000 मेहमान शामिल होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कुलदीप यादव और वंशिका

दो T20 वर्ल्ड कप विनर और इंडियन चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी बॉलिंग से बड़े बड़े बल्लेबाजों को नचाया है, लेकिन वो अपनी गर्लफ्रेंड वंशिका चड्ढा की गुगली पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं. कुलदीप और वंशिका इसी साल 14 मार्च को मसूरी के एक निजी रिसोर्ट में सात फेरे लेंगे और 17 मार्च को लखनऊ के एक निजी 5 स्टार होटल में ग्रैंड रिस्पेशन होगा. यहां कई इंडियन क्रिकेटर सहित राजनीति दलों की भी हस्तियां भी शामिल होंगी.

ग्रैंड रिसेप्शन में 1000 मेहमान होंगे शामिल

मसूरी में शादी के बाद लखनऊ के एक निजी होटल में कुलदीप, वंशिका की ग्रैंड रिसेप्शन होंगी जिसमें कई वीआईपी समेत करीब 1000 मेहमान शामिल होंगे. इसी निजी होटल में दोनों की सगाई भी हुई थी. कुलदीप वंशिका की शादी में क्लोज फॅमिली फ़्रेंड और खास मेहमान ही शामिल होंगे. चर्चा है कि T20 वर्ल्ड विनिंग टीम के कई खिलाडी, कई पूर्व नामी खिलाडी, BCCI पदाधिकारी समेत राजनितिक दलों से लोग भी शामिल होंगे 

लखनऊ में होगा VVIP मेहमानों का जमावड़ा

हालांकि जिस 5 स्टार होटल में रिस्पेक्शन होना है उनके ओनर सर्वेश गोयल ने NDTV को बताया कि 17 मार्च को इंडियन क्रिकेटर कुलदीप यादव का रिसेप्शन है जिसके लिए तैयारिया लगभग पूरी हो चुकी हैं. करीब 1000 मेहमान कार्यक्रम में शामिल होंगे जिनमें अधिकतम VVIP गेस्ट है. हालांकि, अब तक कुलदीप और वंशिका कि तरफ से VVIP गेस्ट लिस्ट फाइनल नहीं कि गयी है.

सोशल मीडिया पर इस शादी कि खूब है चर्चा

भारतीय टीम के चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ मसूरी के एक निजी रिसोर्ट में सात फेरे लेने वाले हैं. सोशल मीडिया पर इस नए जोड़ों की चर्चा खूब है. हर कोई कुलदीप की होने वाली मंगेतर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है. लेकिन वंशिका सार्वजनिक जीवन से काफी दूर ही रहना पसंद करती है और उन्होंने अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पूरी की हैं.

Advertisement

रिपोर्ट: विवेक शाही

यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले ICC ने भ्रष्टाचार के आरोपों में KKR के पूर्व स्टार को किया निलंबित


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | मिसाइल का 'महा-पोस्टमार्टम'! तबाही का पूरा विज्ञान समझिए | Meenakshi Kandwal
Topics mentioned in this article