लखनऊ में आज कुलदीप-वंशिका का भव्य रिसेप्शन, क्रिकेट से लेकर राजनीति जगत के दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद

Kuldeep Yadav and Vanshika Singh Reception: कुलदीप यादव और वंशिका सिंह का आज लखनऊ में भव्य रिसेप्शन, समारोह में खेल और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Kuldeep Yadav and Vanshika Singh Reception:

Kuldeep Yadav and Vanshika Singh Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की मित्र वंशिका सिंह के साथ विवाह किया था. अब शादी के बाद आज लखनऊ में उनका भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. यह खास कार्यक्रम लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फाइव स्टार होटल द सेंट्रम में होगा. इस हाई-प्रोफाइल समारोह में खेल और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, क्रिकेट जगत से रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा और अभिषेक शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी इस समारोह में नजर आ सकते हैं. वहीं, राजनीतिक क्षेत्र से योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और जय शाह के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार रिसेप्शन की एक खास बात इसका मेन्यू है, जिसे पूरी तरह शाकाहारी रखा गया है. मेहमानों के लिए लखनऊ के प्रसिद्ध अवधी और नवाबी शैली के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें होटल के अनुभवी शेफ बना रहे हैं.

जिस होटल में यह आयोजन हो रहा है, वह अपनी लग्जरी सुविधाओं और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां का “प्लम” रेस्टोरेंट मल्टी-कुजीन बुफे और लाइव किचन के लिए प्रसिद्ध है, जबकि “दम” रेस्टोरेंट पारंपरिक अवधी व्यंजनों के लिए खास पहचान रखता है.

Advertisement

कुल मिलाकर, यह आयोजन लखनऊ के प्रमुख और चर्चित कार्यक्रमों में से एक बनने जा रहा है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां एक साथ नजर आ सकती हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | NATO की 'ना' से बौखला उठे ट्रंप | Netanyahu | Khamenei | US
Topics mentioned in this article